डल झील बनी बर्फ की चादर, उत्तराखंड में हिमपात; दिल्ली-यूपी में शीतलहर का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों के साथ अब पूरे उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के नीचे जा रहा है। वहीं मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से दिन में राहत भी मिल रही है, लेकिन रात में तापमान कम होने का सिलसिला जारी है।

कई राज्यों में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर सबसे ठंडा पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर की बात करें तो मंगलवार को श्रीनगर में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में यह श्रीनगर का सबसे कम तापमान रहा। डल झील समेत कश्मीर के लगभग सभी जल स्त्रोतों में पानी जमने लगा है।

हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में माइनस 6.4 डिग्री तापमान
राज्य में मंगलवार को पांपोर के कानीबल में सबसे कम माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तराखंड में मंगलवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर हिमपात हुआ है। हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में स्थित ताबो में तापमान सबसे कम माइनस 6.4 डिग्री रहा।

मैदानी राज्यों में भी बढ़ी ठिठुरन
मौसम विभाग ने आधे हिमाचल प्रदेश में 23 दिसंबर तक शीतलहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है। मैदानी राज्यों में भी बढ़ी ठिठुरन पंजाब में फरीदकोट में मंगलवार को तापमान शून्य डिग्री पर पहुंच गया। जबकि फजिल्का में 0.9डिग्री और पठानकोट में 1.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर तक पंजाब में शीतलहर जारी रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। उधर हरियाणा में भी मौसम का हाल पंजाब के जैसा ही है। मंगलवार को हरियाणा में हिसार जिला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री पर पहुंच गया।

ठंड के कारण आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा
ठंड के कारण आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। उधर उत्तर प्रदेश में अयोध्या राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में लखनऊ समेत 35 से अधिक जिलों में घने कोहरे के साथ शीत लहर भी चलेगी। बिहार में मंगलवार को 13 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डेहरी राज्य में सबसे ठंडा रहा।

राजस्थान के कई जिले शीतलहर की चपेट में
राजस्थान के फतेहपुर में चौथे दिन तापमान शून्य से नीचे राजस्थान के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश में सीकर जिले का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान लगातार चौथे दिन शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां के सात शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। राज्य के 10 शहरों में शीतलहर चल रही है।

ठंड का असर नासिक,पुणे और जलगांव में
सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पंचमढ़ी में 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के असर से महाराष्ट्र भी अछूता नहीं है। मंगलवार को महाराष्ट्र के बारामती में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड का असर नासिक,पुणे और जलगांव में भी दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comankara escort