CG Weather: 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा पारा, बलरामपुर में न्यूनतम 3.3 डिग्री तापमान

रायपुर
राजधानी में ठंड अपना असर दिखा रही है। बीते 24 घंटे में पारा तीन डिग्री और गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इतना ही नहीं राजधानी के आउटर में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा दुर्ग में न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में हो सकती है बढ़त
मंगलवार से बन रहे नए सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में दक्षिण-पश्चिम होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर सकता है।

सरगुजा के तापमान में उतार-चढ़ाव
सरगुजा संभाग के उत्तरी जिलों के तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन तेजी से अगले एक सप्ताह तक उतार-चढ़ाव के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव जारी रहेगा। 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.1 सुकमा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री बलरामपुर में किया दर्ज।

बना हुआ है सिस्टम
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले दो दिनों के दौरान इसके और अधिक साफ होने और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

निगम ने की अलाव की व्यवस्था
नगर निगम द्वारा शहरवासियों को शीतलहर से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। इससे शहर में आने वाले बाहर के लाेगों को जहां सुविधा मिल रही है। वहीं, शहरवासियों को भी ठंड से राहत मिल रही है। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जोन के आयुक्तों, अभियंताओं को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en lignejojobet