असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी के बयान पर साधा निशाना, कहा- ‘इजराइल की चाहे जितनी पूजा कर लें…’

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बयान देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कांग्रेस की एक नेता (प्रियंका गांधी वाड्रा) फिलिस्तीन लिखा हुआ बैग लेकर संसद भवन पहुंच गईं। उन्होंने कहा, 'यूपी के युवा इजरायल में काम करने जा रहे हैं। यूपी के 5600 से ज्यादा युवा इजरायल में काम करने गए हैं। सुरक्षा की गारंटी है। हाल ही में इजरायल के राजदूत आए और उन्होंने कहा कि वह यूपी के और युवाओं को अपने साथ ले जाना चाहेंगे, क्योंकि वे वास्तव में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। दुनिया अब यूपी की कौशल शक्ति को देख रही है।' 

एआईएमआईएम सांसद ने सीएम योगी पर किया हमला: 

इस मामले पर हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने इंस्टाग्राम पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'भारत सरकार खुद भारतीयों को इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दे रही है। यह भाजपा की राज्य और केंद्र सरकारों की विफलता का ठोस सबूत है कि गरीब लोग इजरायल जैसी जगह पर काम करने के लिए जाने को मजबूर हैं। अगर यहां रोजगार के अवसर होते तो कोई इजरायल में काम करने क्यों जाता? योगी चाहे जितना भी इजरायल की पूजा करें, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा पैसा अरब देशों से ही आता है।

प्रियंका गांधी फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद भवन पहुंचीं। प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद भवन पहुंचने पर बवाल मच गया। इसको लेकर बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने इस मामले पर कहा कि प्रियंका गांधी मुस्लिम वोट को खुश करने के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आई हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort