केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में सफलता का मंत्र दिया, विराट और रोहित को दी सीख!

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा. इस मुकाबले का चौथा दिन भारतीय टीम के नाम रहा. भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और फॉलोऑन का खतरा टाल दिया. वहीं, ओपनर केएल राहुल की ओर से भी एक अहम पारी देखने को मिली. राहुल इस पारी में भारत के टॉप ऑर्डर के इकलौते बल्लेबाज रहे जिसने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का जमकर सामना किया और रन भी बनाए. ऐसे में केएल राहुल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बल्लेबाजी की रणनीति पर बड़ा बयान दिया.

केएल राहुल ने बताया ऑस्ट्रेलिया में कैसे बनाए रन

केएल राहुल के इस पारी में भारत की ओर से अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस पारी में 139 गेंदों का सामना किया और 84 रन बनाए. उनकी इस पारी में 8 चौके शामिल रहे. उन्होंने काफी धैर्य से बल्लेबाजी की ओर एक छोर को संभाले रखा, जिसके चलते भारतीय टीम फॉलोऑन का खतरा टाल सकी. राहुल ने चौथे दिन के खेले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमें तेज और उछाल भरी पिचों पर खेलने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन पहले 20-30 ओवरों में आपको गेंदबाजों को सम्मान देना होगा, गेंद को छोड़ें और जितना संभव हो सके कसकर खेलें और फिर वास्तव में पुरानी गेंद से फायदा उठाने की कोशिश करें, यही मेरी बल्लेबाजी की योजना है टेस्ट क्रिकेट में.’

केएल राहुल ने आगे कहा, ‘अच्छे तेज गेंदबाजों के खिलाफ इन परिस्थितियों में गेंद को छोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है. सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, यह हर किसी के लिए है कि अच्छी लेंथ और बाहर की गेंदों को छोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है. यह कुछ ऐसा है जो आपको विदेश यात्रा करते समय और ऑस्ट्रेलिया में खेलते समय करना होगा.’

बुमराह-आकाश दीप की जमकर की तारीफ

फॉलोऑन का खतरा टालने में आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजी का भी अहम योगदान रहा. दोनों खिलाड़ी 10वें विकेट के लिए अभी तक 54 गेंदों पर नाबाद 39 रन जोड़ चुके हैं. केएल राहुल ने इस दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘जब आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैं एक बार फिर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार था, लेकिन फिर उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की. आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने अंत में बड़ा अंतर पैदा किया. उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला. यह देखना वाकई अच्छा था कि उन्होंने साझेदारी बनाई और हमारे लिए फॉलोऑन टाल दिया.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort