कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, कर्ज लेकर घी पी रही है भाजपा सरकार: सिंघार

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे। नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे 'कर्ज लेने वाली और घी पीने वाली सरकार' करार दिया।

जनता के साथ धोखा

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने विधानसभा में कहा कि 'जब नेतृत्व कमजोर होता है तो कर्ज बोझ बन जाता है और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में जो किया है, वह न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि यह प्रदेश के भविष्य के साथ भी भयानक विश्वासघात है।'

भाजपा सरकार कर्ज तो ले रही है, लेकिन विकास नहीं कर पा रही है। भाजपा सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है।

कटोरा लेकर भीख मांग रही सरकार

सिंघार ने कहा कि भाजपा और उसके मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न केवल प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस कर्ज को जनता की मेहनत से भरे खजाने में बदल दिया। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया और अब भी कटोरा लेकर भीख मांग रही है। 

विदेश जाकर कर्ज ले रही सरकार

सिंघार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार इतना कर्ज ले रही है, लेकिन विकास नहीं कर पा रही है। जनता को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, लाडली बहनों को योजना की किस्त नहीं मिल रही है, लेकिन सरकार लगातार विदेश जाकर कर्ज ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestop