हरियाणा में सर्दी का सितम, 14 जिलों में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हिसार। प्रदेश में चल रही शीतलहर और तेजी से गिर रहे तापमान की वजह से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व एनसीआर हाड कंपा देने वाली ठंड में जकड़ गए हैं।
हिसार का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है।

शीतलहर की चपेट में प्रदेश के 14 जिले
जमाव बिंदू की ओर जा रहे तापमान से जनजीवन अस्त-व्यस्त होना शुरू हो गया है। हिसार में पिछला एक सप्ताह मनाली शिमला से भी ठंडा गुजरा है। अभी 14 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 20 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर का दायरा घट सकता है, लेकिन खत्म नहीं होगी।

कई जगह पाला जमने के आसार हैं। वहीं, सोमवार सुबह पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल के देहात में धुंध की चादर देखने को मिली। दृश्यता 25 से 30 मीटर दर्ज की गई। हालांकि, शहर में धुंध से राहत देखने को मिली है।

रात के तापमान में हो सकती है गिरावट
मौसम विभाग का मानना है कि अभी धुंध के बजाय शीतलहर का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। फिलहाल, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, इससे किसी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। लेकिन यह उत्तर के मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं को धीमा कर सकता है, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को भी प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के चलते रात के तापमान में अभी गिरावट हो सकती है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते पिछले एक सप्ताह में रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। प्रदेश में हिसार 0.6 डिग्री रात का तापमान सीजन का सबसे कम है।

दिन में धूप के चलते लोगों को मिली राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की मानें तो उत्तर व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट हुई है। अभी वर्षा के आसार भी नहीं है। वहीं, 19 दिसंबर तक शीतलहर चल सकती हैं। इससे रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट हो सकती हैं।

दूसरी तरफ दिन के समय धूप खिलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत अवश्य मिली है। धूप के चलते दिन के तापमान में हल्का उछाल हुआ है और तापमान 23 डिग्री के आसपास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comdizipal