झारखंड में ठंड का कहर, रांची के मैक्लुस्कीगंज में शिमला-मनाली जैसी सर्दी

झारखंड में इस बार ठंड ने आधे दिसंबर से ही लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में तो शिमला-मनाली वाली ठंड पड़ रही है। रात में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। रात्रि में चलने वाली सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। सोमवार को प्रातः 6:00 बजे न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों झारखंड की मिनी लंदन कही जाने वाली  मैक्लुस्कीगंज  में इस सर्दी का अब तक का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया है।

सोमवार की सुबह आसमान में हल्का कोहरा भी छाया रहा। धूप जरूर निकली, लेकिन धूप की तपिश कम होने से लोगों को इसका अहसास कुछ खास नहीं हो पा रहा था। दुकानों और अपने प्रतिष्ठानों पर कार्य करने वाले लोग ठंड के कारण सिमटे नजर आए। देर शाम होते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया था।

आज रांची का मौसम कैसा रहेगा?
रांची में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

हजारीबाग में कैसा रहेगा मौसम?
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में ठंड से सभी की परेशानी बढ़ गई है। पारा गिरकर 7 डिग्री पहुंच गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं हजारीबाग में आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। खासकर कामकाज को ले सुबह घर से बाहर जाने वाले कारोबारियों एवं श्रमिकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

सुबह छाये कोहरे से फसलों खासकर आलू के पौधों पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इससे किसान वर्ग खासे परेशान है। ठंड से राहत को ले आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गर्म कपड़े दिये जा रहे हैं। जरूरतमंदों को कंबल दिया जाना बाकी है। राहगिरों खासकर सात माइल बस स्टैंड में ठंड से बचाव को ले अलाव का व्यवस्था हीं किया जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort