सरगुजा और रायपुर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, मैनपाट में 2 डिग्री पहुंचा तापमान

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारा दो साल से भी ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गया है। रविवार को 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और 2 दिसंबर को 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा सरगुजा में भी पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां 2019 में 3.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। रविवार को पारा 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कुछ इलाकों में शीतलहर चल रही है। वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। सरगुजा संभाग के कई जिलों में पाला पड़ने की स्थिति है।

मैनपाट में जमी जमीन पर पाला

शीतलहर के असर से सरगुजा संभाग में तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार को सरगुजा जिले के मैनपाट में सबसे कम दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इलाके में तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच जाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खेत-खलिहान, घास के मैदान, पेड़-पौधों पर पाले की सफेद परत बिछ गई। बलरामपुर जिले के सामरी पाट में पारा दो डिग्री पर पहुंच गया और यहां भी ओस की बूंदें जम गईं।

तीन दिन बाद बदलेगा मौसम

अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 17 दिसंबर से प्रदेश में बादल छाए रहने और 18 दिसंबर से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सुकमा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 02.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

अभी भी बना हुआ है यह सिस्टम

अगले 24 घंटे में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में मौसम साफ होने और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeonline casino