पुलिसआरक्षक भर्ती में ऊंचाई छूट की मांग: अनुसूचित जाति की युवतियों ने खोला मोर्चा

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2024-25 के लिए अनुसूचित जाति की महिलाओं ने ऊंचाई की न्यूनतम सीमा में छूट की मांग करते हुए बिलासपुर में कलेक्टर कार्यालय का रुख किया। शुक्रवार को इन युवतियों ने कलेक्टर अवनीश शरण, आईजी और पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने आरक्षक भर्ती के लिए निर्धारित 158 सेंटीमीटर की न्यूनतम ऊंचाई को घटाकर 153 सेंटीमीटर करने की अपील की।
युवतियों, जिनमें नविता सोनी, बेबी निका, पुष्पांजली बरेठ, और अन्य शामिल थीं, ने बताया कि नई अधिसूचना में पुरुष अभ्यर्थियों को ऊंचाई में छूट प्रदान की गई है, लेकिन महिलाओं को इस सुविधा से वंचित रखा गया है। उनका तर्क है कि महिलाओं और पुरुषों के लिए समान ऊंचाई सीमा अनुचित है क्योंकि यह महिलाओं के चयन में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अनुसूचित जातियों में शारीरिक ऊंचाई सामान्यत: कम होती है। ऐसे में ऊंचाई की उच्च सीमा इन समुदायों की महिलाओं को भर्ती प्रक्रिया में कठिनाई पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि यह उनकी क्षमताओं और योग्यता के साथ न्याय नहीं करता।
महिलाओं ने तर्क दिया कि यदि पुरुषों को ऊंचाई में छूट दी गई है तो महिलाओं को भी इस सुविधा का लाभ दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि ऊंचाई में छूट मिलने से ज्यादा महिलाएं भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगी, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को पुलिस सेवा में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।
महिलाओं ने यह भी कहा कि राज्य सरकार से उन्हें इस संबंध में सकारात्मक उत्तर की उम्मीद है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि भर्ती प्रक्रिया को समावेशी बनाने के लिए महिलाओं के लिए ऊंचाई सीमा में सुधार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en lignejojobet