हिसार में पारा गिरा, हरियाणा के 17 जिलों में ठंड का कहर जारी

हिसार। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का खासा असर मैदानी इलाकों में दिखा है। हिसार का रात का तापमान पिछले करीब तीन दिन से दो डिग्री से नीचे चल रहा है। खेतों में पाला जमा हुआ है। लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ठंड के साथ ही प्रदेश के 17 जिलों में शनिवार को शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 16 दिसंबर से शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है।

15 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 दिसंबर तक प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप रहेगा। इसके चलते रात का तापमान अभी नीचे जा सकता है। हिसार का न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से लगातार दो डिग्री से नीचे जाने के कारण दिन में भी लोग ठंड से परेशान है।

शुक्रवार को दिन के समय ठंडी हवाएं चलने के कारण उससे बचने के लिए घरों में रहे। वहीं धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में दिन का तापमान अभी 21 डिग्री के आस पास चल रहा है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंड से लोग परेशान हो रहे हैं।

इन जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट
हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन दिनों बढ़ती ठंड का असर सब्जियों पर भी आ गया है। सब्जियाें के दाम में 20 से 25 प्रतिशत तक कमी आ गई है। खासकर आलू व प्याज के दाम में भी कमी आई है, जो अक्सर रसोई में इस्तेमाल होते हैं।

जैसे कि पहले प्याज के भाव 50 रुपये किलो तो अब 40 और आलू के 30 तो अब 18 और हरी मिर्च 90 तो अब 30 और नींबू के भाव 110 रुपये तो अब 60 रुपये किलो भाव आ गया है।
वहीं इस मौसमी सीजन की सब्जियों के दाम में तेजी है। जैसे गाजर, मूली की डिमांड है, जिससे भाव तेज है और हरी पत्तेदार सब्जियों के दाम ठीकठाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetgrandpashabetggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet