पुलिस विवाद सुलझाने आई थी, पति ने घर में आग लगा दी… सिलेंडर फटा और सब जलते हुए भागे

रायपुर: रायपुर के खमतराई इलाके के रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया था। इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। आग सिलेंडर तक पहुंच गई और उसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद विवाद सुलझाने वहां पहुंचे पुलिस स्टाफ और तीन अन्य लोगों के कपड़ों में आग लग गई और वे जान बचाने के लिए बाहर भागे। पुलिस के पहुंचने से पहले महिला अपने बच्चे को लेकर बाहर निकल गई थी, जिससे उसकी जान बच गई।

पांच लोग झुलसे

सिलेंडर में विस्फोट होने से पेट्रोलिंग स्टाफ भी झुलस गए और तीन अन्य लोग भी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में आग लगाने वाले महिला के पति अमरेश्वर राव (40 वर्ष) की जलने से मौत हो गई। आग फैलने के समय वह घर के अंदर था। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में तलाशी के दौरान राजा राव का शव मिला। 

मारपीट की आवाज सुनकर बुलाई पुलिस

पड़ोसियों ने अमरेश्वर और पत्नी संध्या के बीच मारपीट की आवाज सुनकर पुलिस को बुला लिया। जब तक खमतराई थाने की पेट्रोलिंग और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, तब तक पत्नी संध्या अपने बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर जा चुकी थी। पत्नी के मुताबिक पति ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया था। महिला जब पड़ोसी के घर गई तो पति अमरेश्वर उसे गाली-गलौज करता रहा। उसने पड़ोसियों की भी बात नहीं मानी। इसी दौरान उसने आग लगा दी। आशंका है कि सिलेंडर का पाइप कटा होगा, तभी धमाका हुआ।

घर से धुआं निकलता देख पुलिसकर्मी और तीन पड़ोसी भागे और धमाके में झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि बाइक, कूलर, टीवी और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escortjojobet