संसद पर हुए आतंकवादी हमले के 23 साल पूरे, पीएम मोदी, शाह, खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। संसद पर हुए आतंकवादी हमले के आज यानी शुक्रवार को 23 साल पूरे हो गए। 2001 में हुए इस हमले में कई जवान शहीद हो गए थे। संसद की सुरक्षा में लगे जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आतंकवादियों का मुकाबला किया था। आतंकवादियों को रोकने में दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और संसद के वॉच एंड वार्ड स्टाफ के नौ सदस्य भी शहीद हुए थे।
संसद की रक्षा करने में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए हर साल उन्हें 13 दिसंबर को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस मौके पर आज शुक्रवार को भी संसद भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस के नेता खड़गे समेत कई नेताओं ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को 2001 में संसद हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका बलिदान राष्ट्र को हमेशा प्रेरित करेगा। हम उनके साहस और समर्पण के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से अमर शहीदों को सादर श्रद्धांजलि। आज हमने संसद भवन पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए मां भारती के वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। 
वहीं अरविंद केजरीवाल ने संसद हमले के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को सलाम किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज का दिन हमें उन वीर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने संसद भवन पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान देश और हमारे लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन सभी वीर जवानों की अमर शहादत को कोटि-कोटि नमन। 
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी को 13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद पर हुए भीषण आतंकवादी हमले की याद दिलाई गई। बता दें 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पांच दिल्ली पुलिस कर्मियों, दो संसद सुरक्षा सेवा कर्मियों, एक सीआरपीएफ कांस्टेबल और एक माली की मौत हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahis