15 दिसंबर तक पंजाब में ठंड का कहर, तापमान में गिरावट का अलर्ट

चंडीगढ़। पंजाब में 15 दिसंबर यानी रविवार तक शीत लहर (कोल्ड वेव) का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान कई जिलों में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट हो सकती है। दूसरी तरफ वीरवार को फरीदकोट और नवांशहर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब में रविवार तक शीत लहर का येलो अलर्ट
पंजाब में रविवार तक शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में इस समय तक शीत लहर जारी रहेगी। वीरवार पंजाब के विभिन्न जिलों में दिन के समय धूप निकली। इस बीच ठंडक भी बरकरार रही। जिला फरीदकोट और एसबीएस नगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिला रोपड़ का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस, फाजिल्का का 3.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जिला पठानकोट का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, बरनाला और पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और जिला लुधियाना का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है, जो राज्य में सामान्य के बराबर रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 15 दिसंबर तक शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कुछ जगहों पर शीत लहर जारी रहेगी और ठंड बढ़ेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी से शीत लहर जारी
पहाड़ों में हुई बर्फवारी की वजह से शीत लहर जारी है। इस वजह से प्रतिदिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 18.8 तक आ गया है। प्रदेश में कम तापमान में जालंधर पांचवें और अधिकतम तापमान में सबसे कम तापमान रहने पर जिला तीसरे स्थान पर रहा है।

आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों के लिए भी जिले में शीत लहर चलने संबंधी अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्ताह तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आस-पास तक पहुंच सकता है। दूसरी तरफ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में थोड़ी बढ़ोतरी आई है। इसके तहत ही अधिकतम एक्यूआई 134, न्यूनतम 59 और एवरेज 98 रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en lignejojobet