‘आयुष्मान योजना धीरे-धीरे…’, सीएम मोहन यादव की सरकार पर क्यों भड़के हैं कमल नाथ?

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने "आयुष्मान कार्ड" से मिलने वाली सुविधा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीबों के इलाज के दावे किए जाते हैं, लेकिन आयुष्मान कार्ड के जरिए मिलने वाली कई बीमारियों के लिए मुफ्त सुविधा सीमित कर दी गई है। कई बीमारियों को आयुष्मान कार्ड के दायरे से बाहर कर दिया गया है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आरोप लगाया, "आयुष्मान योजना धीरे-धीरे सफेद हाथी बनती जा रही है। मध्य प्रदेश में 196 बीमारियों को निजी अस्पतालों ने इलाज से बाहर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।"

कमल नाथ ने कहा

"प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही निम्न स्तर पर हैं और उस पर आयुष्मान कार्ड का बेअसर होना जन स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।" उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि इस विषय पर एक समिति बनाई जाए और गहन जांच कराई जाए, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

इन बीमारियों को बाहर करने का दावा

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दावा किया कि निजी अस्पतालों ने मलेरिया, मोतियाबिंद ऑपरेशन, छोटे बच्चों की बीमारियों और बुजुर्गों की कई बीमारियों को आयुष्मान कार्ड धारकों की सुविधाओं से बाहर कर दिया है। इस वजह से लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान कार्ड के तहत पात्र लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यह योजना गरीबों के इलाज के लिए शुरू की गई है। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के लोगों को लंबे समय से मिल रहा है। योजना के तहत ठीक से काम नहीं करने वाले कई अधिकारियों को दंडित भी किया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

कमलनाथ के आरोपों पर भाजपा ने दिया जवाब

भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल जैन के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आरोप गलत हैं। आयुष्मान कार्ड के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज में भी मदद मिल रही है। इसके अलावा कई बीमारियों को आयुष्मान कार्ड के तहत जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री गलत बोल रहे हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और देश की नरेन्द्र मोदी सरकार ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.comonline casinoankara escortizmir escort