नोएडा में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, चाकू वार से एक युवक की मौत

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा 2 इलाके में बर्थडे के लिए जुटे दोस्तों में आपसी लड़ाई के बाद एक युवक की मौत हो गई. अंसल गोल्फ लिंक सोसायटी में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इकट्ठा हुए दोस्तों में विवाद हो गया, ये विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

व्हाट्सएप बातचीत देख किया हमला
इस मामले में तीन आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन इस मामले को लेकर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृतक यतिन शर्मा अलीगढ़ का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा में कैफ़े चलाता था. एडिशनल DCP ग्रेटर नोएडा ने बताया कि यतिन अपने साथियों के साथ एक महिला मित्र की बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इकट्ठा हुए थे. पार्टी के दौरान एक दोस्त चिराग चौधरी ने महिला मित्र के फोन पर व्हाट्सएप पर बातचीत देखी और महसूस किया कि वह किसी और के संपर्क में थी.

बचाव करने पर दोस्त को लगा चाकू
इस पर वह गुस्सा हो गया और उसके साथ झगड़ा करने लगा, और उसने महिला का फोन तोड़ दिया और मारपीट भी करने लगा. जैसे ही उसने उस पर हमला करने के लिए चाकू उठाया, यतिन शर्मा बीच बचाव करने लगा. इस दौरान उसकी छाती पर चाकू लग गया, दोस्तों ने घायल अवस्था में युवक को यथार्थ अस्पताल भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

तीन आरोपी हिरासत में
ग्रेटर नोएडा ADCP ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल इस मामले की जांच ASP कर रहे है, उनका कहना है कि तीन आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en ligne