कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, संदीप दीक्षित को नई दिल्ली से टिकट

दिल्ली: कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। हाल के कुछ चुनावों में ये पहला मौका है, जब कांग्रेस ने चुनाव की घोषणा से पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। महत्वपूर्ण ये है कि चर्चा थी कि विधानसभा चुनाव AAP और कांग्रेस दोनों मिलकर लड़ सकते हैं। हालांकि बाद में दोनों ही पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज कर दिया।

21 उम्मीदवारों की सूची जारी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन के लिए गुरुवार को पहले स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक हुई। उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 21 उम्मीदवारों के नामों पर अपनी मुहर लगा दी। पार्टी ने पहली लिस्ट में दिल्ली की अलग-अलग क्षेत्र की सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें नई दिल्ली विधानसभा सीट भी शामिल है। इस सीट पर पिछले तीन चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचते रहे हैं। उनसे पहले 1998 से शीला दीक्षित लगातार चुनाव जीत रही हैं। इसी सीट पर इस बार कांग्रेस ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है।

AAP को चुनौती देने का फैसला
माना जा रहा है कि कांग्रेस पहले ही उम्मीदवार घोषित करके ये संकेत देना चाहती है कि वो इन चुनाव को गंभीरता से लड़ने जा रही है। पिछले लगातार दो बार से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। इस बार कांग्रेस को लग रहा है कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ गिरने की स्थिति में उसे इसका फायदा मिल सकता है।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार 

  1. संदीप दीक्षित- नई दिल्ली
  2. देवेंद्र यादव – बादली 
  3. रोहित चौधरी – नांगलोई 
  4. रागिनी नायक – वजीरपुर 
  5. अभिषेक दत्त – कस्तूरबा नगर 
  6. अनिल चौधरी –  पटपड़गंज
  7. मुदित अग्रवाल – चांदनी चौक
  8. हारून यूसुफ – बल्लीमारान 
  9. अली मेहंदी – मुस्तफाबाद 
  10. अब्दुल रहमान – सीलमपुर
  11. आदर्श शास्त्री- द्वारका
  12. अरुणा कुमारी- नरेला
  13. मंगेश त्यागी- बुराड़ी
  14. शिवांक सिंघल- आदर्श नगर
  15. जयकिशन- सुल्तानपर माजरी
  16. प्रवीण जैन- शालीमार बाग
  17. अनिल भारद्वाज- सदर बाजार
  18. पीएस बावा- तिलक नगर
  19. राजेंद्र तंवर- छतरपुर
  20. जय प्रकाश- अंबेदकर नगर
  21. गर्वित सिंघवी- ग्रेटर कैलाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetgrandpashabetggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet