दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने में हम सक्षम, नहीं मिलाएंगे कांग्रेस से हाथ

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने पर कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने हरियाणा में आप से हाथ मिलाया होता तो वह चुनाव जीत गए होते। 
संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पिछले 10 साल से हरियाणा में चुनाव हार रही है। हरियाणा में आप को 2 फीसदी वोट शेयर मिला है। हरियाणा में आप से गठबंधन न करना कांग्रेस की गलती थी। अगर उन्होंने गठबंधन किया होता तो वे हरियाणा जीत गए होते। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पिछले 15 साल से जीत रही है। हम अपने दम पर दिल्ली जीतने में सक्षम हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की चुनाव आयुक्त के साथ बैठक पर संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटने का मुद्दा उठाया है। हम महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह दिल्ली में चुनाव घोटाला नहीं होने देंगे।
दिल्ली के एलजी के पत्र के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों पर पुलिस के एक्शन पर संजय सिंह ने कहा कि अगर बांग्लादेशी दिल्ली पहुंचने में कामयाब हो गए हैं तो एलजी को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमाएं असम, त्रिपुरा और बंगाल से लगती हैं। अगर वह सीमा पार करने और यूपी जैसे राज्यों को पार करके दिल्ली पहुंचने में कामयाब हो गए तो यह केंद्र सरकार की विफलता है। घुसपैठियों को निर्वासित करने के लिए कौन जिम्मेदार है- विदेश मंत्रालय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort