अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में एक करोड़ 27 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, सीएम नायब ने दीपदान की परंपरा का किया पालन 

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर व प्रदेश भर के 182 महाभारत कालीन तीर्थों पर दीपदान के साथ सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपदान की परंपरा को निभाया।

दीपदान से पूर्व सुबह मुख्यमंत्री गीता की प्रादुर्भाव स्थली पर पहुंचे और यहां गीता जी का पूजन किया व हवन में आहुति डाली। इसके बाद सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र का थीम पार्क ऐतिहासिक वैश्विक गीता पाठ का साक्षी बना।

एक करोड़ 27 लाख लोग आनलाइन माध्यम से जुड़े और स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ गीता के तीन श्लोकों का उच्चारण किया। दोपहर 12 बजे थीम पार्क में ही प्रदेश भर के 18 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ अष्टादशी गीता का पाठ किया।

यहां कार्यक्रम में मुख्यातिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान रहे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, तंजानिया की पर्यटन मंत्री पिंडी चाना ने गीता पाठ में शामिल विद्यार्थियों को संबोधित किया। दोपहर दो बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन हुआ।

समितियों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने तीर्थों के प्रचार-प्रसार, जीर्णोद्धार और स्वच्छता का संकल्प लिया। इसके बाद सायं को मुख्यमंत्री सन्निहित सरोवर पर पहुंचे और दीपदान किया। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की ओर से 18 हजार दीपक जलाए गए। ब्रह्मसरोवर तीर्थ की महाआरती की गई।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित वैश्विक गीता पाठ के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि जिस तेजी के साथ भारत आगे बढ़ रहा है, शीघ्र ही विश्व गुरु बन जाएगा। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा देश में बार-बार होने वाले चुनाव हैं।

देश में हर साल कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पांच साल में एक बार सभी चुनाव एक साथ हों इसके लिए जन जागरण अभियान को मजबूती दें। देश के राजनीतिक दल इसके लिए मजबूर हो जाएं और संविधान में संशोधन के इस प्रस्ताव पर मुहर लग सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में कुछ हो न हो लेकिन पांचों साल 12 महीने कहीं न कहीं चुनाव की तैयारी होती रहती है। लोकसभा चुनाव से निपटे तो विधानसभा चुनाव, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड से निपटे तो अब दिल्ली के लिए ताल ठोकेंगे हम। वहां से निपटेंगे तो और कहीं चुनाव होंगे।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 18 हजार बच्चों ने गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण एक साथ किया। इससे पहले वैश्विक गीता का आनलाइन पाठ किया गया। तीन श्लोकों का उच्चारण देशभर में एक करोड़ 27 लाख लोगों ने किया। इसके तहत चार हजार केंद्रों से भी बड़ी संख्या में लोग जुड़े। थीम पार्क में बैठे 18 हजार विद्यार्थियों का यह चित्र ऊंचाई से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstop