भाजपा संगठन चुनाव में तेज हुई प्रक्रिया, जगदलपुर नगर मंडल को दो भागों में बांटा गया

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जगदलपुर मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी और चर्चा करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जगदलपुर शहर के पूर्वी और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ। बैठक में बताया गया कि मंडल अध्यक्ष के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्यकर्ता अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं को आपस में चर्चा करके सर्वसम्मति से नाम आगे बढ़ाने की सलाह दी गई। कई कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी मंडल का अध्यक्ष बनने की इच्छा व्यक्त की।  भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन का महापर्व है और सभी कार्यकर्ताओं को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि संगठन चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है और मंडल अध्यक्ष के चयन में तय मापदंड का पालन किया जाएगा। बैठक के बाद, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप को कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत राय सुनने के लिए अधिकृत किया गया। इसके बाद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में बैदूराम कश्यप से बैठक की और मंडल अध्यक्ष बनने की अपनी इच्छा जाहिर की। बैठक का संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से सुधीर पांडेय, विद्याशरण तिवारी, कमलचंद्र भंजदेव, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, राजेंद्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा, भाजपा की जगदलपुर नगर मंडल इकाई को अब दो भागों में बांट दिया गया है। अब शहरी क्षेत्र में दो मंडल होंगे—पूर्वी जगदलपुर मंडल और पश्चिमी जगदलपुर मंडल। पूर्वी मंडल में निगम क्षेत्र के 25 वार्ड और 50 बूथ, जबकि पश्चिमी मंडल में 23 वार्ड और 51 बूथ शामिल किए गए हैं।  पूर्वी जगदलपुर मंडल में निगम के विभिन्न वार्ड जैसे अनुकूल देव वार्ड, विवेकानंद वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, और अन्य महत्वपूर्ण वार्ड शामिल हैं, जबकि पश्चिमी मंडल में प्रवीर वार्ड, विजय वार्ड, गांधी नगर वार्ड, और अन्य वार्डों को शामिल किया गया है। इस बदलाव से संगठनात्मक स्तर पर अधिक प्रभावी संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet