NIA की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के कई जिलों में छापेमारी, अर्श डल्ला के गुर्गे के घर भी दबिश

मोगा। पंजाब में कई जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड चल रही है। एनआईए की टीम ने यहां की रेगर बस्ती में एक व्यक्ति से पूछताछ की है। जिस व्यक्ति के घर एनआईए की टीम पहुंची उसकी बेटी की शादी है और इसी दौरान ही एनआईए की टीम उनके घर पहुंच गई।

उसके अनुसार दस से पंद्रह दिन पहले उसकी बेटी के फोन पर कुछ दिन पहले विदेश से फोन आया था, और एनआईए के अधिकारी इस संबंध में पूछताछ करने के लिए आए थे। टीम के सदस्य सुबह करीबन पांच बजे रेगर बस्ती में रहने वाले बलजीत सिंह के घर पर पहुंचे थे।

परिवार के सदस्य अभी सो रहे थे कि टीम ने गेट पर दस्तक दे दी। अधिकारियों ने बलजीत सिंह से पूछताछ के साथ साथ उसके मोबाइल की भी जांच की है। बताया जा रहा है कि बलजीत कुमार सफाई सेवक है और एक ठेकेदार के पास काम करता है। बलजीत सिंह ने मीडिया में आकर कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

इन जगहों पर भी हुई रेड
वहीं, मानसा में एनआईए की ओर से शहर में विशाल सिंह तथा मेहशी बॉक्सर के घर पर रेड की गई है। विशाल सिंह पटियाला जेल में बंद है, लेकिन उसके अर्श डल्ला से संबंध बताए जा रहे हैं। जबकि महेशी बॉक्सर पूर्व खिलाड़ी है और इस समय नशा तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।

बठिंडा में भी एनआईए की ओर से संदीप सिंह ढिल्लों कोठा गुरु, बॉबी मोड मंडी और झंडेवाला में छापेमारी की है। श्री मुक्तसर साहिब में मलोट रोड पर अमनदीन नामक व्यक्ति के घर में एनआईए टीम ने छापा मारा है, जो इस समय नाभा जेल में बंद है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।

मुक्तसर में 5 घंटे तक चली रेड
मुक्तसर के बठिंडा-मलोट रोड पर स्थित एक व्यक्ति के घर पर एनआईए की टीम ने रेड की। बताते हैं कि ये रेड करीब पांच घंटे चली है। बताया जाता है कि अमनदीप नामक जिस व्यक्ति के घर एनआईए की टीम ने रेड की है वे नाभा जेल में बंद है और उसके खिलाफ टांडा में एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज है।

बताते हैं कि पांच घंटे चली इस रेड के दौरान टीम ने कुछ सामान भी बरामद किया है, मगर इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये भी बताया जा रहा है कि एनआईए टीम द्वारा अमनदीप के नशा तस्करों के साथ संबंधों को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope