सुबह से कोहरा छाए रहने के साथ ही दिनभर चली ठंडी हवाएं

रायपुर

मौसम में एक बार फिर परिवर्तन का दौर शुरू हो रहा है। उत्तर की ओर से ठंडी हवाओं का आना शुरू होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर भी मंगलवार से शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार, नम हवाओं का आगमन अब कम हो गया है।

उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं। इसकी वजह से अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं, गिरावट का दौर उत्तर की ओर से शुरू होगा। इसके बाद ठंडी हवाओं का प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ में, जबकि अंत में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।

यानी कि अगले दो से तीन दिनों में अच्छी ठंड देखने को मिलेगी। सुबह के समय में कोहरा छाए रहने के साथ ही दिनभर ठंडी हवाएं भी चलेंगी। इसी बीच सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

इसमें रायगढ़ के मुकड़ेगा में 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

अब यह बन रहा है सिस्टम
उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार अगले चार दिनों तक गिरावट रहने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में चार डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट संभावित है। वहीं, सरगुजा संभाग में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट संभावित है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिसंबर में लगभग हर वर्ष हल्की गर्मी देखने को मिलती है। मगर, इसके बाद ठंडी हवाओं का आगमन तेज होता है। वहीं, पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग सभी केंद्रों में सामान्य औसत से ज्यादा है।

यह दुर्ग में 3.5 डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री, बिलासपुर में 1.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.7 डिग्री, रायपुर में 1.4 डिग्री और जगदलपुर में सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। न्यूनतम तापमान उतार-चढ़ाव भरा : इसके अलावा न्यूनतम तापमान उतार चढ़ाव भरा है।

यह रायपुर में सर्वाधिक 5.9 डिग्री, अंबिकापुर में 3.3 डिग्री, बिलासपुर में 2.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.8 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य औसत से अधिक है। वहीं, दुर्ग में यह 1.6 डिग्री और जगदलपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य औसत से कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.comonline casinoizmir escort