रांची स्मार्ट सिटी में 70 करोड़ की लागत से बने 11 मंत्रियों के आलीशान बंगले

रांचीः झारखंड की नई सरकार के 11 मंत्रियों के लिए रांची स्मार्ट सिटी कैंपस में करीब 70 करोड़ की लागत से शानदार डुप्लेक्स बनकर तैयार हो गए हैं। नए साल 2025 में ‘खरमास’ समाप्त होते ही इन बंगलों में मंत्रियों का गृह प्रवेश होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को मंत्रियों के लिए नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 जनवरी तक इन आवासों को ‘फिनिशिंग टच’ देने का काम पूरा कर लिया जाए।

हर बंगले का क्षेत्रफल 16 हजार वर्ग फीट से अधिक
रांची स्मार्ट सिटी में एक ही कैंपस में बनाए गए इन बंगलों में रहने वाले मंत्रियों, उनके परिवारों और कर्मियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। हर बंगले का क्षेत्रफल 16,321 वर्ग फीट है, जबकि बिल्टअप एरिया लगभग 8,000 वर्ग फीट है। हर बंगले को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें पहला हिस्सा रेजिडेंशियल ब्लॉक है और दूसरा हिस्सा एनेक्स ब्लॉक है। एनेक्स ब्लॉक मंत्रियों के कामकाज की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।

हर बेडरूम में बालकनी और इनडोर एसी
हर बंगले में इनडोर एसी और लिफ्ट की व्यवस्था है। रेजिडेंशियल ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर एंट्रेंस गैलरी, ड्राइंग रूम, लॉबी, गेस्ट रूम, मास्टर बेडरूम सुईट, डाइनिंग एरिया, यूटिलिटी एरिया, किचन विथ ग्रॉसरी, फैमिली लॉउन्ज, मंत्री का रेजिंडेंशियल चौंबर, मंत्री का इनर ऑफिस और केयरटेकर का कमरा है। फर्स्ट फ्लोर पर फैमिली लाउंज, मास्टर बेडरूम, चिल्ड्रेंस बेडरूम, पैन्ट्री, मल्टीपरपज स्टोर, पूजा रूम, ओपन टेरेस और बालकनी बनाया गया है। सामने एक छोटा पार्क भी रहेगा। सभी बेडरूम में बालकनी रहेगी। यहां आवासीय परिसर में क्लब हाउस बनाया जा रहा है, जहां कैफे लाउंज, रिसेप्शन ऑफिस, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, किचन, बाथरूम बनाए गए हैं। ड्राइवर और गार्ड के लिए भी सर्वेंट ब्लॉक में दो डोरमेट्री बनाई गई है।

रांची आवासीय परिसर का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरक के काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल, स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comankara escort