उत्तर भारत में ठंड का कहर, दिल्लीवासियों के लिए IMD का खास अलर्ट

उत्तराखंड में बर्फबारी व वर्षा का क्रम आज सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, औली, मसूरी, चकराता, ¨पडारी, मुनस्यारी और मुक्तेश्वर में बर्फबारी से पहाडि़यां चांदी की तरह चकमने लगी हैं। बर्फबारी व वर्षा से उत्तराखंड शीतलहर की जद में आ गया है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में रविवार को हुए हिमपात से रिकॉर्ड बना है। प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी के साथ शीतलहर शुरू हो गई है।

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल?
बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो रविवार शाम को जमकर बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास तक जाएगा, जिसकी वजह से लोगों को ठंड का अहसास होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर एक तरफ जहां बर्फबारी शुरू होगी। वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है।

सोमवार को गुलमर्ग में तापमान मैनस नौ डिग्र दर्ज किया गया
उधर जम्मू कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। गुलमर्ग में सोमवार को तापमान माइनस नौ डिग्री दर्ज किया गया। जोकि प्रदेश में सबसे कम था।
उत्तराखंड के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बर्फबारी व वर्षा से राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में पारे में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरवाट दर्ज की गई है। मंगलवार को 

मौसम साफ रहने का अनुमान है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी,उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा व चम्पावत में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। लंबे समय से बर्फ का इंतजार कर रही चोटियां सोमवार सुबह सफेद हो गईं।

शिमला में आठ दिसंबर को 2010 के बाद पहला हिमपात शिमला व प्रदेश के कुछ स्थानों पर आठ दिसंबर को सीजन का पहला हिमपात हुआ था। वर्ष 2010 से अब तक के आंकडों के अनुसार आठ दिसंबर को यह पहला हिमपात है। मौसम विभाग के पास इससे पहले का डाटा उपलब्ध नहीं है।

प्रदेश में 65 दिन बाद आसमान से राहत बरसी, लेकिन लंबे सूखे के बाद हिमपात व वर्षा नाकाफी है। हालांकि सेब व अन्य फलदार पौधों के लिए यह लाभदायक है। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में एक फीट हिमपात हुआ है।

हिमपात के दौरान बस न चलाएं: हिमाचल पथ परिवहन निगम
शिंकुला, कुंजम व बारालाचा दर्रे में भी एक फीट बर्फ की मोटी चादर बिछी है। इस बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने सभी चालकों को हिमपात के दौरान बसें न चलाने का आदेश दिया है ताकि हादसा न हो। कश्मीर में शीतलहर तेजकश्मीर में शीत लहर तेज हो गई है। पारा जमाव ¨बदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है।

21 दिसंबर से शुरू होगा चिल्ले कलां
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। बता दें कि कश्मीर में चिल्ले कलां 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

चिल्ले कलां 40 दिनों का होता है और इस अवधि में सबसे अधिक ठंड होती है। सोमवार को श्रीनगर समेत अधिकांश क्षेत्र में पूरे दिन हल्की धूप रही। जम्मू में भी आसमान साफ रहा, लेकिन ठंड बढ़ने लगी है। कश्मीर में श्रीनगर समेत तमाम स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे ही रहा। गुलमर्ग में 5-6 इंच बर्फ की चादर बिछी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort