Pushpa 2 Collection Pushpa 2 की धमाकेदार सफलता: हिंदी बेल्ट में 13 फिल्मों को पछाड़ा

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर मूवी पुष्पा 2 ने राज किया हुआ है। कमाई के मामले में इस मूवी ने जमकर गदर मचाया, जो रिलीज के 4 दिन के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। नॉन हॉलिडे में रिलीज के बावजूद पुष्पा-द रूल (Pushpa 2) ने ऐतिहासिक कलेक्शन कर के दिखाया है। 

पुष्पा 2 की बंपर कमाई में सबसे बड़ा योगदान हिंदी बेल्ट का रहा। इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस मूवी ने सबसे तेज हिंदी वर्जन में 300 करोड़ की कमाई के मामले इतिहास रचा दिया है।

5 दिन में 300 पार पहुंची पुष्पा 2 

रिलीज के चौथे दिन कमाई के मामले में पुष्पा 2 ने जमकर गर्दा उड़ाया है। मेकर्स के मुताबिक पहले रविवार को अल्लू अर्जुन की इस मूवी ने सभी भाषाओं को मिलाकार 530 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हिंदी वर्जन में इस मूवी 86 करोड़ की मोटी रकम छापी है, जो पिछले तीन दिनों की तुलना में सर्वाधिक है। 

इस आधार पर सिर्फ और हिंदी भाषा में पुष्पा- द रूल का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच गया है। जिसमें रिलीज के पांचवे दिन यानी सोमवार (Pushpa 2 Collection Day 5) की शुरुआती कमाई का भी योगदान है। हिंदी में अब तक पुष्पा 2 की कमाई का सिलसिला कुछ इस प्रकार चला है। 

  • पहला दिन- 72 करोड़

  • दूसरा दिन- 59 करोड़

  • तीसरा दिन- 74 करोड़

  • चौथा दिन- 86 करोड़

सबसे कम समय में 300 करोड़ कमाने वालीं मूवीज की लिस्ट

   फिल्म   कितना लगा समय
1- पुष्पा 2     5 दिन
2- जवान     6 दिन
3- पठान     7 दिन
4- एनिमल     7 दिन
5- गदर 2     8 दिन
6- स्त्री 2     8 दिन
7- बाहुबली 2     10 दिन
8- केजीएफ 2     11 दिन
9- दंगल     13 दिन
10- संजू     16 दिन
11- टाइगर जिंदा है     16 दिन
12- पीके      17 दिन
13- वॉर     19 दिन
14- बजरंगी भाईजान     20 दिन

पुष्पा 2 की धमाकेदार कमाई का कारवां वीक डे में भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि जिस तरह से बिना किसी के छुट्टी और फेस्टिव सीजन के बगैर इस मूवी ने प्रदर्शन करके दिखाया है, उसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का एक नया अध्याय लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en ligne