क्या है बीमा सखी योजना? जानें इस स्कीम से जुड़ने का पूरा प्रोसेस और मिलने वाली राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार (11 दिसंबर) को हरियाणा से बीमा सखी योजना को लॉन्च करेंगे।एलआईसी की बीमा सखी योजना का मकसद आधी आबादी यानी महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

इस योजना का हिस्सा बनने वाली महिलाओं को 'बीमा सखी' कहा जाएगा। उनका काम अपने इलाके की महिलाओं को बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित करना और इस काम में उनकी मदद करना होगा।

बीमा सखी योजना क्या है?
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एलआईसी) की यह योजना 18 से 70 साल की महिलाओं के लिए है, जो 10वीं पास हैं। उन्हें पहले तीन साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। उनकी वित्तीय समझ बढ़ाई जाएगी और उन्हें बीमा की अहमियत को समझाने का तरीका बताया जाएगा।

इस ट्रेनिंग पीरियड के दौरान महिलाओं को कुछ पैसे भी मिलेंगे। ट्रेनिंग के बाद महिलाएं एलआईसी बीमा एजेंट के रूप में काम कर सकेंगी। वहीं, बीए पास बीमा सखियों को विकास अधिकारी यानी डेवलेपमेंट ऑफिसर बनने का मौका भी मिल सकता है।

बीमा सखी बनने की योग्यता
बीमा सखी योजना के लिए सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
उनके पास मैट्रिक/हाईस्कूल/10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इस योजना के लिए 18 से 70 साल की महिलाएं ही अप्लाई कर सकेंगी।
तीन साल की ट्रेनिंग के बाद महिलाएं बीमा एजेंट के रूप में काम करेंगी।

बीमा सखी बनने के फायदे
बीमा सखी योजना के तहत तीन साल की ट्रेनिंग के बाद महिलाएं एलआईसी एजेंट के तौर पर नियुक्त हो सकेंगी। हालांकि, वे एलआईसी की रेगुलर कर्मचारी नहीं होंगी और न उन्हें नियमित कर्मचारियों वाला लाभ मिलेगा।

LIC की बीमा सखी (MCA योजना) के तहत चयनित महिलाओं को हर साल कुछ विशेष परफार्मेंस नॉर्म्स (Performance Norms) को पूरा करना होगा। इन्हें योजना योजना की सफलता और प्रतिभागियों की तरक्की को सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित किया जाएगा।

बीमा सखी को कितने पैसे मिलेंगे
बीमा सखी योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को तीन साल की ट्रेनिंग के दौरान कुल 2 लाख से अधिक रुपये मिलेंगे। इसमें पहले साल 7 हजार, दूसरे साल 6 हजार और तीसरे साल 5 हजार रुपये महीना मिलेंगे। इसमें बोनस कमीशन शामिल नहीं है। इसके लिए शर्त रहेगी कि महिलाएं जो भी पॉलिसी बेचेंगी, उनमें से 65 फीसदी अगले साल के आखिर तक सक्रिय (इन-फोर्स) रहनी चाहिए।

इसका मतलब है कि अगर किसी महिला ने पहले साल 100 पॉलिसी बेची है, तो इसमें से 65 पॉलिसी दूसरे साल के अंत तक प्रभावी रहनी चाहिए। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि एजेंट न सिर्फ पॉलिसी बेचें, बल्कि उन्हें बनाए रखने की भी कोशिश करें।

बीमा सखी के लिए अप्लाई कैसे करें?
एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाएं।
सबसे नीचे नजर आ रहे Click here for Bima Sakhi पर क्लिक करें।
यहां नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता जैसे डिटेल भरें।
अगर आप LIC इंडिया के किसी एजेंट/डेवलपमेंट ऑफिसर/कर्मचारी/मेडिकल एक्सामिनर से ताल्लुक रखते हैं, तो उसकी जानकारी दें।
आखिर में कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.comonline casinoizmir escort