छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में तापमान में चार डिग्री की गिरावट, बारिश की संभावना

रायपुर। पूरे देश में 8 दिसंबर की रात से ही ठंड बढ़ चुकी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां भी बादल छाए रहने और बारिश का दौर खत्म होने के बाद अब दोबारा पारा गिरने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के बाद प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

साथ ही आज प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। रायपुर में आज बादल रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूतनम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

दो स्थानों पर हुई हल्की बारिश
रविवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम बारिश जगदलपुर में 11.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान उतार चढ़ाव भरा
मौसम विज्ञानियों के पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान उतार चढ़ाव भरा है। दुर्ग में यह सामान्य औसत से चार डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और रायपुर में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जगदलपुर में यह सामान्य औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 0.2 डिग्री और पेंड्रा रोड में 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक
इसी बीच वर्षा की वजह से न्यूनतम तापमान औसत से कहीं ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार, यह जगदलपुर में सामान्य से 9 डिग्री, रायपुर और दुर्ग में 4.5 डिग्री, बिलासपुर में 3.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सिर्फ अंबिकापुर में ही यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

यह बन रहा है सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 4.5 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में तथा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका के रूप में स्थित है।

इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नमी आने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश के अनेक जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosnon gamstop casinos