कोचिंग सेंटर में दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में संचालित एक कोचिंग सेंटर में दो छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोचिंग संचालक दोनों छात्राओं को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर पिछले आठ महीने से वारदात को अंजाम दे रहा था।

दोनों छात्राएं चचेरी बहनें हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों को अलग-अलग समय पर बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं उसने और छात्राओं को तो अपना शिकार नहीं बनाया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की ही एक कॉलोनी की 14 वर्षीय किशोरी आठवीं की छात्रा है, जबकि उसकी चचेरी बहन 12वीं में पढ़ती है। दोनों कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थीं। 16 अप्रैल को आठवीं की छात्रा कोचिंग सेंटर में अकेली थी, तभी वीरेंद्र ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद से वह लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने इसकी जानकारी बहन को दी। वह 10 अक्टूबर को विरोध जताने छोटी बहन के साथ कोचिंग सेंटर पहुंच गई। आरोपित ने दोनों को बंधक बना लिया। उसने छात्रा की चचेरी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया।

करीब दो महीने तक वह डरा-धमकाकर दोनों का शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर दोनों ने पूरी बात स्वजन को बताई। पुलिस ने दोनों छात्राओं की शिकायत पर अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope