शीतलहर का प्रकोप दिल्ली-हरियाणा में, पहाड़ों पर बर्फबारी से यातायात प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। शीतलहर चलने से अब दिन में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 दिसंबर, 2024 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इससे पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

श्रीनगर का पारा माइनस 4.1
शुष्क मौसम के बीच समूची कश्मीर घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। पारा गिरकर और नीचे चला गया है। गुरुवार की रात को कश्मीर के सभी क्षेत्रों में तापमान जमाव बिंदु से और नीचे गया। श्रीनगर में माइनस 4.1 डिग्री के साथ मौजूदा सर्दियों की सबसे ठंडी रात रही। दक्षिणी कश्मीर में शोपियां माइनस 6.6 डिग्री तापमान के साथ पहलगाम और गुलमर्ग से भी ज्यादा ठंडा रहा। यह जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा।

भीषण ठंड में डल झील समेत घाटी के अधिकांश जलस्रोत आंशिक तौर पर जमे रहे, जबकि नलों में पानी दोपहर तक जमा रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भी शुष्क मौसम रहने के आसार जताए हैं। इसके चलते रात के तापमान में और गिरावट की उम्मीद है।

वहीं उत्तराखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। आज पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड और आसपास के राज्यों में सक्रिय होने के आसार हैं। जिसके बाद हिमालय की चोटियों पर हल्का हिमपात देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार शाम तक उत्तराखंड समेत अन्य हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

हवा ने दिसंबर में प्रदूषण को बढ़ने से रोका
बीते वर्षों के सापेक्ष इस वर्ष दिसंबर माह में प्रदूषण को लेकर स्थिति बेहद अच्छी दिख रही है। मौसम के जानकारों ने बताया कि बीते दिनों से पश्चिमी दिशा की ओर से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे प्रदूषण ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा है।

सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को भी नोएडा शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 125 व ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 180 येलो श्रेणी में दर्ज हुआ है। दिसंबर माह के शुरुआती दिन में प्रदूषण का स्तर आरेंज श्रेणी में था। उधर, स्विस एप के अनुसार शनिवार का नोएडा का एक्यूआइ 147 व ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 152 दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet