दिल्ली में बर्तन व्यापारी की हत्या, बदमाशों ने 6-7 राउंड फायर की

दिल्ली: दिल्ली में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। शनिवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है, वह वर्तन व्यापारी था। बमाशों ने 6-7 राउंड फायर कर बर्तन व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या किस वजह से की गई है, इसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, यह साफ है कि बदमाश हत्या के इरादे से ही आए थे। उन्हें सुपारी दी गई थी या किसी विवाद के चलते हत्या की गई है। इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

दो बदमाशों ने की फायरिंग
शाहदरा के DCP ने बताया कि फर्श बाजार थाना गोली चलने की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पाया कि सुनील जैन पुत्र सुखपाल चंद जैन कृष्णा नगर, दिल्ली उम्र 52 वर्ष गोली लगने से घायल हो गए हैं। वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि उन्हें एक मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों ने गोली मार दी। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है।

झांसा देकर नीचे झुकने पर मारी गोली
शाहदरा में बर्तन व्यापारी सुनील जैन की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उनके साथ मॉर्निंग वॉक पर गए उनके मित्रों ने बताया हम साथ में ही वापस लौट रहे थे, तभी रेड लाइट में 2 व्यक्ति आए और बोले कि आपका मोबाइल गिरा है। जैसे ही सुनील जैन नीचे देखने के लिए झुके बदमाशों ने गोली मार दी, सुनील जैन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और कभी उनके पास कोई एक्टरशन को लेकर कोई कॉल भी नहीं आई। हत्या के पीछे क्या वजह है पता नहीं है, लेकिन दिल्ली में आए दिन ऐसी घटनाएं डर पैदा कर रही हैं।

अपराध पर केजरीवाल का निशाना
हत्या की वारदात के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना स्थल की फोटो शेयर करते हुए लिखा "अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंददगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en lignejojobet