सीएम मोहन यादव की चाची का निधन, अंतिम संस्कार के लिए उज्जैन रवाना

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चाची अन्नपूर्णा यादव का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उनका अंतिम संस्कार उज्जैन की गीता कॉलोनी से निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री की चाची के निधन से न केवल उनका पूरा परिवार बल्कि पूरा शहर शोक में डूब गया है।

बुआ के अंतिम संस्कार में शामिल होने सीएम उज्जैन रवाना

सीएम डॉ. मोहन यादव की चाची अन्नपूर्णा यादव ने शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका लंबे समय से इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज शुक्रवार को उज्जैन की गीता कॉलोनी से उनकी शवयात्रा निकाली जाएगी। चाची के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिनभर के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सीएम अपनी चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उज्जैन रवाना हो गए हैं।

आपको बता दें कि अन्नपूर्णा यादव समाजसेवी गोविंद यादव और बबलू यादव की मां हैं। तीन महीने पहले सितंबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हो गया था। वे एक सप्ताह से बीमार थे। पिता के निधन के कुछ महीने बाद ही सीएम यादव के परिवार को एक और झटका लगा है। बताया जा रहा है कि सीएम को अपनी चाची के निधन से भी गहरा सदमा लगा है, जो उनकी मां जैसी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en lignejojobet