दिल्ली में सर्दी का कहर: इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री

दिल्ली। दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गुरुवार को और गिरावट दर्ज की गई। यही वजह है कि अब गुरुवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी हो गई है। आने वाले दिनों में यह गिरावट बनी रहेगी। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को यह 12 डिग्री था। पालम का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। आज का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री रह सकता है।

जहां तक प्रदूषण का सवाल है तो यह भी बुधवार के मुकाबले और कम हुआ है, हालांकि श्रेणी अभी भी मध्यम ही बनी हुई है। आज सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 161 दर्ज किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों की हवा मध्यम श्रेणी में ही चल रही है।

गाजियाबाद में 67 दिन बाद सबसे कम रहा AQI
गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 67 दिन बाद बुधवार को सबसे कम दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार AQI 102 व आइक्यू एयर की वेबसाइट पर 68 दर्ज किया गया। अंतिम बार इससे कम 29 सितंबर को AQI 70 दर्ज किया गया था।

वहीं, संजयनगर का AQI सबसे कम 83 दर्ज किया गया। प्रदूषण कम होने का कारण हवा की गति बढ़ने को माना जा रहा है। हालांकि AQI 50 से कम होने पर ही साफ की श्रेणी में रखा जाता है। बीते करीब एक सप्ताह से हवा की गति बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट आ रही है। मंगलवार के मुकाबले हवा की गति एक किलोमीटर प्रतिघंटा बढ़कर 11 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई। इससे प्रदूषण के कण उड़ गए। इसे संजय नगर व वसुंधरा की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, इंदिरापुरम व लोनी की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही। लगातार कम होते प्रदूषण का कारण केवल हवा को माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हवा जितनी तेज चलेगी उतना ही प्रदूषण कम रहेगा।

तेज धूप में बैठने पर लोगों को आए पसीने
बुधवार को सुबह से ही धूप खिली रही। समय बढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप होने के कारण पार्कों में बैठे लोगों के पसीने आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope