दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया ऐलान, सत्ता में कांग्रेस आई तो 400 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे

दिल्ली: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक दल ऐक्टिव हो गए हैं। दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक दलों की ओर से दिल्ली की जनता के सामने एक से बढ़कर वादे किए जा रहे हैं। उसी क्रम में कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी (AAP) की राह पर निकल पड़ी है। क्रांग्रेस ने ऐलान किया है कि दिल्ली की सत्ता में आने के बाद दिल्ली वासियों को 400 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। मंगलवार को न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम यूनिट दर तय करके जनता के लिए यह करके दिखाएंगे।

कांग्रेस अपने वादे को निभाएगी
देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर दिल्ली के लोगों को 400 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करेगी। केजरीवाल के झूठे मुफ्त बिजली और पानी के वादे के विपरीत कांग्रेस अपने वादे को निभाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिजली बिलों के जरिए उपभोक्ताओं की लूट को भी रोकेगी। उन्होंने कहा कि 400 यूनिट बिजली मुफ्त सुनिश्चित करने के लिए बिजली वितरण कंपनियों की सख्त जांच और संतुलन निर्धारित करेंगे।

गरीबों के लिए कुछ नहीं किया
उन्होंने अरविंद केजरीवाल से कहा कि जिस तरह की दिल्ली कांग्रेस ने छोड़ी थी, उस विकास को वापस लाएं। उन्होंने कहा कि राशन, पेंशन और अन्य कल्याणकारी लाभों के बिना गरीब लोग अपनी दिनचर्या के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केजरीवाल ने बड़ी-बड़ी बातें कीं और बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन 11 साल तक सत्ता में डूबे रहकर उन्होंने सिर्फ अपना विकास सुनिश्चित किया और भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली के विकास की तरफ ध्यान ही नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en lignejojobet