दिल्ली के वसंत विहार में छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

दिल्ली के वसंत विहार इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 में छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. स्कूल के CCTV कैमरे में मृतक छात्र और उसके सहपाठी के बीच मारपीट का वीडियो फुटेज सामने आया है. पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के खुलासे में मदद मिलेगी. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

हत्या का आरोप लगाया
घटना वसंत विहार इलाके में स्थित चिन्मय मिशन स्कूल की है. पुलिस ने बताया कि वसंत विहार के कुदुमपुर पहाड़ी का रहने वाला 12 वर्षीय छात्र प्रिंस स्कूल में छठी क्लास का छात्र था. डीसीपी साउथ वेस्ट ने बताया कि बच्चे को पहले होली एंजेल्स अस्पताल ले जाया गया, फिर फोर्टिस ले जाया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं आई है. घटना की जांच की जा रही है.

छात्रों और शिक्षकों से शुरू की पूछताछ
पुलिस स्कूल के छात्रों और टीचरों से पूछताछ कर रही है. घटना मंगलवार सुबह 8:30 बजे की है. छात्र के पिता के मुताबिक, वह रोजाना की तरह अपने बेटे को पढ़ने के लिए स्कूल छोड़कर आया था. उस वक्त वह बिलकुल स्वस्थ्य था. उन्हें सुबह 9:45 बजे फोन आया कि उनके बेटे को चोट लगी है और वह अस्पताल में है. वह जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है. पुलिस का कहना है उन्हें सुबह 10:15 पर फोर्टीज अस्पताल से सूचना मिली थी कि छात्र की मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था.

पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप
प्रिंस के पिता सागर वसंत विहार सोसाइटी में सीवर लाइन में मजदूरी करते हैं. स्कूल में उनके बेटे का एडमिशन डब्ल्यूएस के तहत हुआ था. घटना को लेकर परिजनों और अन्य लोगों में गुस्सा पनप गया. स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगते हुए देर रात तक हंगामा होता रहा. पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाया और आरोपियों के खिलाफ सजा की बात कही. पुलिस को स्कूल से CCTV फुटेज बरामद हुए हैं.

गिरने से प्रिंस को आई चोटें
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फुटेज में स्कूल की प्रार्थना के बाद क्लास रूम में दो छात्र लड़ते दिख रहे हैं. हाथापाई के बाद प्रिंस गिर गया. डीसीपी साउथ वेस्ट ने बताया कि शुरूआती जांच में आया है कि स्कूल में बच्चों के बीच मामूली बात पर हाथापाई हुई थी, जिसमें प्रिंस गिर गया. इस केस में बीएनएस की धारा 105 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी. शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चों के बीच हुई हाथापाई में बच्चा गिर गया, उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet