नमो भारत ट्रेन सेवा जल्द न्यू अशोक नगर स्टेशन तक, 600 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा, पिक एंड ड्रॉप 10 मिनट मुफ्त

दिल्ली: नमो भारत ट्रेनों की सर्विस जल्द न्यू अशोक नगर स्टेशन तक शुरू होने वाली है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन के गेट के पास ही 600 गाड़ियों की पार्किंग बनाई गई है। पार्किंग में पिक एंड ड्रॉप के लिए आने वाली गाड़ियों के लिए शुरुआती 10 मिनट तक पार्किंग फीस नहीं ली जाएगी।

इस स्टेशन पर एक पार्किंग न्यू अशोक नगर को कनेक्ट करने वाले एंट्री गेट के पास और दूसरी पार्किंग चिल्ला गांव और मयूर विहार की ओर से बने गेट के पास बनाई गई है। इन दोनों पार्किंग में लगभग 600 गाड़ियों के लिए जगह है। पार्किंग में पिक एंड ड्रॉप के लिए आने वाली गाड़ियों से शुरुआती 10 मिनट तक कोई फीस नहीं लगेगी। उसके बाद तय रेट के हिसाब से पार्किंग फीस चुकानी पड़ेगी।

न्यू अशोक नगर स्टेशन नोएडा से सटा हुआ है और भविष्य में न्यू अशोक नगर स्टेशन के शुरू होने से नोएडा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मेरठ तक सीधी पहुंच मिल सकेगी। न्यू अशोक नगर से मेरठ तक कनेक्टिविटी देने के लिए न्यू अशोक नगर RRTS स्टेशन लगभग तैयार है। स्टेशन को मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन के अंतर्गत बनाया गया है, जिसके तहत यह स्टेशन सीधे दिल्ली मेट्रो से जुड़ेगा।

नमो भारत ट्रेनों में 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां से यात्री लगभग 40 मिनट में मेरठ तक का सफर पूरा कर सकेंगे। मकसद है कि 2025 तक पूरे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल साहिबाबाद से लेकर न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन का ट्रायल चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobet