रूसी राष्ट्रपति पुतिन जल्द करेंगे भारत का दौरा, पीएम मोदी के निमंत्रण को क्रेमलिन ने दी पुष्टि…

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्दी ही भारत की यात्रा पर आएंगे।

पुतिन के आगामी दौरे की पुष्टि करते हुए क्रेमलिन ने सोमवार को कहा गया कि राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा जल्दी ही की जाएगी। इसे लेकर फिलहाल दोनों देशों के बीच में बातचीत जारी है।

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात को लेकर अमेरिका में रूसी राजदूत उषानोव ने कहा कि भारत और रूस के बीच हर साल एक द्विपक्षीय बैठक करने का समझौता है।

पीएम मोदी रूस आ चुके हैं। अब राष्ट्रपति पुतिन की बारी है। हमें प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण मिला है, निश्चित रूप से इसके बारे में सकारात्मक पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में ही पुतिन के भारत दौरे के कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी दो हफ्ते पहले पुतिन के आगामी भारत दौरे की घोषणा की थी।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हमने इस साल दो बार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है। उम्मीद है कि हम जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की तारीख तय करेंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी पहले एक बयान जारी कर बताया था कि इस साल जुलाई में जब पीएम मोदी 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस गए थे तो वहां पर उन्होंने पुतिन को आमंत्रित किया था। भारत और रूस के बीच होने वाले 23वें शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली दौरा होने की संभावना है।

फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद राष्ट्रपति पुतिन की यह पहली भारत यात्रा होगी। पिछले साल वह जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने भी नहीं आए थे। यूक्रेन युद्ध के चलते पुतिन को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ रहा है।

इसलिए पुतिन पिछले कुछ सालों में कम ही विदेशी यात्राओं पर जाते हैं। आईसीसी के वारंट का मतलब है कि अगर पुतिन आईसीसी के सदस्य देश की यात्रा करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

हालांकि भारत और रूस दोनों ही इसके सदस्य नहीं हैं।

The post रूसी राष्ट्रपति पुतिन जल्द करेंगे भारत का दौरा, पीएम मोदी के निमंत्रण को क्रेमलिन ने दी पुष्टि… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetgrandpashabetggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet