कार्यभार संभालते ही एक्शन में आए डीजीपी कैलाश मकवाना, कहा- अनुशासन बनाए रखे पुलिस

भोपाल: मध्य प्रदेश के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस से हमेशा अनुशासन में रहने की अपेक्षा की जाती है और इसे सख्ती से लागू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि साइबर अपराध और कानून का सख्ती से पालन पहली प्राथमिकता है।

साइबर अपराध की बढ़ती संख्या- कैलाश मकवाना

डीजीपी कैलाश मकवाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसे-जैसे डिजिटलाइजेशन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे साइबर फ्रॉड और साइबर अपराध की संख्या भी बढ़ रही है। आम जनता को इसके प्रति कैसे जागरूक किया जाए। कैसे बुनियादी सुरक्षा की जाए। हमारा मुख्य फोकस अपनी ताकत को और बढ़ाने पर रहेगा। ताकि साइबर अपराधों से लड़ने में मदद मिल सके। इसमें मानव संसाधन और तकनीक में बदलाव की जरूरत है। हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस साइबर अपराध में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हम तकनीक पर पूरा ध्यान देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यह चिंता का विषय है कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में मरते हैं। प्रदेश में यातायात व्यवस्था को कैसे मजबूत किया जाए। इस पर तेजी से काम किया जाएगा। इसके लिए लोगों को यातायात का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही तकनीकी सुधार भी किए जाएंगे।

सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी प्लानिंग

डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां बड़ी चुनौती है। पुलिस को मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तैयार की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भी बड़ी प्लानिंग शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope