नडडा ने की मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन की तारीफ, विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद तारीफ 

भोपाल । मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तारीफ की है। ये तारीफ बूथों के 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन को लेकर की है। हाल ही में विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद तारीफ के सियासी गलियारों में कई मायने निकल रहे हैं। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने लिखा है कि संगठन पर्व के तहत एमपी बीजेपी संगठन ने सदस्यता अभियान में बूथ समिति निर्माण के साथ 100 प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में संचालित यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक नए आयाम स्थापित कर रहा है। निश्चित रूप से संगठन पर्व हमारे कोटिश: कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विकसित भारत निर्माण के संकल्प की सिद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
माना जा रहा था कि विजयपुर में मंत्री रामनिवास रावत के हारने और बुधनी में प्रदर्शन में गिरावट को लेकर हाईकमान एक्शन ले सकता है। विजयपुर की हार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की साख से जोड़ा जा रहा था। हालांकि इन सबके बावजूद यूं संगठन की तारीफ और सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ाई से इन अटकलों पर विराम लगने की संभावना है। मध्य प्रदेश में रविवार से भाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव शुरू हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope