अफीम की खेती के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही खूंटी पुलिस,सेटेलाइट के जरिए की जा रही निगरानी

खूंटी।खूंटी पुलिस अफीम की खेती करने वालों पर सेटेलाइट से नजर रख रही है। इसके लिए खूंटी पुलिस को एनसीबी द्वारा मैप ड्रग्स एप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।जिसके माध्यम से सेटेलाइट इमेज की मदद से अफीम की खेती करने वालों की पहचान की जायेगी एवं उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि इस एप के माध्यम से जहां-जहां जंगल साफ किया गया है और अफीम के पौधे लगाये गए हैं, उसका पता चल जाएगा और पुलिस उसका सत्यापन कर खेती को नष्ट कर देगी। उन्होंने बताया कि मैप ड्रग्स एप काफी कारगर भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सूचना संकलित की जायेगी, साथ ही एप में तस्वीर और अन्य जानकारी भी डाली जाएगी।एसपी अमन कुमार ने बताया कि इस बार भी जिले में अवैध अफीम की खेती शुरू होने की सूचना मिल रही है। पुलिस ने संभावित क्षेत्रों में नजर रखना एवं सत्यापन करना भी प्रारंभ कर दिया है।जल्द ही जिला प्रशासन के सहयोग से अफीम विष्टीकरण अभियान चलाया जाएगा।इसके लिए एसएसबी समेत जिला पुलिस को भी लगाया जा रहा है।साथ ही वन विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।एसपी ने कहा कि अवैध अफीम की खेती को रोकने के लिए खूंटी पुलिस द्वारा 100 से अधिक गांवों में जागरुकता अभियान चलाया गया है।साथ ही ग्राम प्रधान और मुखिया को नोटिस किया गया है। उन्होंने बताया कि अफीम की खेती शुरू हो चुकी है। दिसंबर माह के प्रारंभ से ही जिला पुलिस प्रशासन एवं एनसीबी की सयुंक्त टीम द्वारा अफीम विनष्टीकरण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।एसपी ने बताया कि इस बार आधुनिक तकनीक का भी उपयोग होगा।एसपी अमन कुमार ने बताया कि इस बार विनष्टीकरण अभियान के साथ-साथ खेती करने में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।एसपी ने बताया कि कल तक किसान गिरफ्तार होते थे, लेकिन इस वर्ष अफीम लगाने वाले से लेकर खरीद फरोख्त करने वाले तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं।जिसमें अधिकतर यूपी, पंजाब, गया, चतरा, हजारीबाग जिले सहित कई अन्य राज्यों के अफीम तस्कर शामिल हैं।इस बार की रणनीति में अफीम उगाने वाले से लेकर बड़े माफियाओं को चिन्हित किया है।चिन्हित तस्करों पर एक टीम नजर बनाए हुए है।उन्होंने बताया कि जल्द ही अंतर्राज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उसका नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetankara escortjojobetjojobet girişRoyal Reels