बिहार के पूर्णिया में 17 साल की युवती से रेप, 2 हजार रुपये देकर मामले दबाने की कोशिश

बिहार के पूर्णिया जिले से रेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक आरोपी ने पहले नाबालिग युवती के साथ रेप किया और बाद में उसके परिवार ने पीड़ित युवती के परिवार को पैसे देकर मामला रफा-दफा करने के लिए कहा. पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार की मांग की है. वहीं, पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की शुरू कर दी है. 

पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के खुट्टी धुनैली क्षेत्र से नाबालिग युवती से रेप घटना सामने आई है. वहीं मामला दबाने के लिए आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़िता परिवार को 2 हजार रुपया देकर चुप रहने की हिदायत दी गई हैं. पंचायत में इंसाफ न मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना से इंसाफ की गुहार लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता के परिवार का कहना है कि आरोपी के परिवार ने उसे पूर्णिया से भगा दिया है. पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी पक्ष दबंग हैं, जिस वजह से वे लोग डरे हुए है.

रुपये देकर मामला दबाने की कोशिश
पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसका पिछले 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा हैं. घर मे अकेला देखकर युवक ने पहले दुष्कर्म किया फिर शादी का भरोसा देकर 1 साल से यौन शोषण करता रहा. युवती ने बताया कि जब भी शादी करने की बात करती थी, तो वह बात को टाल दिया करता था. वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि वे बाहर मजदूरी करते हैं. एक महीने पहले गांव आये तो पूरे मामले का पता चला.

लड़के के पिता ने शादी से किया इनकार
इस मामले को सुधारने के लिए दोनों की शादी करने का फैसला लिया गया. इसको लेकर समाज के 10 लोगो को बैठाकर पंचायती की गई तो लड़के के पिता ने शादी से इनकार कर दिया. वहीं, 2 हजार रुपये देकर लड़की का इलाज कराकर चुपचाप रहने की सलाह दे डाली. पीड़िता के पिता ने बताया की लड़के का पिता दबंग हैं, इसलिए पंचायत के लोग भी कुछ नहीं बोल पाए, उल्टे पंचायत ने भी मामले को खत्म करने को कहा.

महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत
जिसके बाद परिजन ने थाना में आवेदन दिया, मगर थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. तब जाकर परिजन ने महिला थाना, पूर्णिया में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. वहीं लड़के के परिवार को शिकायत दर्ज होने का पता चलते ही उन्होंने आरोपी लड़के को दूसरे राज्य भगा दिया गया हैं. लड़की का कहना है कि अगर लड़का शादी के लिए तैयार हो जाता है, तो सब कुछ भुल कर शिकायत वापस ले लेंगे. वहीं परिजन अब लड़की के जिंदगी को लेकर फिक्रमंद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope