36 वर्षों बाद सरगुजा में नवंबर माह सबसे सर्द, आज का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री पहुंचा

अंबिकापुर

36 वर्ष पूर्व नवंबर माह के दौरान अम्बिकापुर में रिकार्डतोड़ ठंड पड़ी थी, तब न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक गिर गया था। यह दिन 29 नवंबर 1988 था।

ठीक 36 वर्ष के बाद अम्बिकापुर में नवंबर माह का सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान 29 नवंबर को ही दर्ज किया गया। हालांकि माह को समाप्त होने में अभी एक दिन शेष है। लंबे समय बाद क्षेत्र में सरगुजिहा ठंड की दस्तक हुई है।

मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बना तूफान सरगुजिहा ठंड को प्रभावित करेगा। न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि की संभावना है।

54 साल बाद 12 दिनों से न्यूनतम तापमान 10 से नीचे
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 दिनों से नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लगातार नीचे बना हुआ है। यह भी अपने आप मे एक रिकॉर्ड स्थापित करता है। नवम्बर में न्यूनतम तापमान में लगातार 10 डिग्री से नीचे बने रहने का रिकार्ड सन 1970 में 16 दिनों का रहा है। इसके बाद 54 वर्षों के अंतराल में इस वर्ष सर्वाधिक पिछले 12 दिनों से नवम्बर में नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है।

पाट क्षेत्रों में पारा पांच डिग्री से नीचे
उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का पाट इलाका भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैनपाट, सामरी पाट सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान पिछले तीन चार दिनों से पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को मैनपाट का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाक़ों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने से जनजीवन बेहाल है।

नवंबर में न्यूनतम तापमान का रिकार्ड –
    30 नवम्बर 1970 – 4.2
    27 नवम्बर 1981 – 6.0
    23 नवम्बर 1975 – 6.2
    28 नवम्बर 1984 – 6.4
    30 नवम्बर 1974 – 6.5
    30 नवम्बर 1982 – 6.5
    29 नवम्बर 1988 – 6.9
    26 नवम्बर 1973 – 7.2
    29 नवम्बर 2024 – 7.2
    29 नवम्बर 1985 – 7.5

न्यूनतम तापमान के लगातार 10 से नीचे रहने के रिकार्ड
    1970 – 16 दिन
    2024 – 12 दिन (अभी माह में एक दिन शेष)
    1975 – 11 दिन
    1981 – 11 दिन
    2009 – 10 दिन
    1991 – 9 दिन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopenon gamstop casinos