Singham Box Office Day 28: क्या ‘सिंघम अगेन’ का आ गया है आखिरी समय? 28वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नवंबर का पूरा महीना दो बड़ी फिल्मों के नाम रहा। दीवाली के मौके पर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की मूवी 'भूल भुलैया 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इन दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर काफी सॉलिड थी।

एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' आतंक मचा रही है, वहीं अब लोगों को 'बाजीराव सिंघम' की दहाड़ दूर-दूर तक सुनाई नहीं दे रही है।

इस वीक कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म को सिनेमाघरों में आए चार हफ्ते पूरे हो चुके हैं। 28वें दिन का कलेक्शन तो हम जानेंगे, लेकिन चलिए उससे पहले ये जान लेते हैं कि 30 दिन पूरे होने से पहले फिल्म के खाते में टोटल कितने करोड़ रुपए आ चुके हैं।

चार हफ्तों में सिंघम अगेन की टोटल हुई है इतनी कमाई

सिंघम अगेन जब सिनेमाघरों में आई थी, तो इस फिल्म से दर्शकों को कमाई की काफी उम्मीद थी। ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दहाड़ लगाने वाली 'सिंघम अगेन' की हालत रिलीज के 10 दिन बाद ही पस्त होने लगी थी, जब वर्किंग डेज पर फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी।

चौथे हफ्ते का सोमवार फिल्म के लिए कमाई के लिहाज से काफी सुस्त रहा। मंडे को फिल्म ने महज 60 लाख की कमाई की थी। उसके बाद से एक भी दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल नहीं आया है।

 फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई 242.6 करोड़ रुपए तक की अब तक हो चुकी है।
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन     366.1 करोड़ रुपए
इंडिया नेट कलेक्शन     242.6 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन     75 करोड़ रुपए
सिंगल डे कलेक्शन     55 लाख रुपए
भूल भुलैया 3 से कितनी पीछे रह गई 'सिंघम अगेन'
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 से 'सिंघम अगेन' कमाई के मामले में 20 से 22 करोड़ से पीछे चल रही है। इस बार निर्देशक रोहित शेट्टी ने महाराष्ट्र से अलग फिल्म में श्रीनगर की कहानी दिखाई है। मेकर्स ने इस फिल्म की कहानी को 'रामायण' से जोड़ते हुए बताया है कि त्रेता युग हो या कलयुग, हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत ही होती है।

फिल्म में विलेन बने अर्जुन कपूर के किरदार 'डेंजर लंका' से निपटने के लिए 'बाजीराव सिंघम' अपनी 'शिवा' टीम तैयार करता है, जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ उनकी पुलिस फोर्स का हिस्सा होते हैं। जो अवनि (करीना कपूर खान)को बचाने के और डेंजर लंका को मारने के लिए पूरी टीम लगा देते हैं। आपको बता दें कि अगर सिंघम अगेन इस वीकेंड पर पकड़ बना लेती है, तो कुछ और हफ्ते फिल्म सिनेमाघरों में बनी रह सकती है, क्योंकि इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अब अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope