‘आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार है नया पंबन ब्रिज’, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई ब्रिज की खासियत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज की कई तस्वीरें और वीडियो क्लिप शेयर कीं। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है। यह ब्रिज मौजूदा 105 साल पुराने ब्रिज की जगह लेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए रेल मंत्री वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। अपने पोस्ट में उन्होंने नए पंबन ब्रिज को "आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार" बताया और कहा कि यह प्रोजेक्ट "एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है, जिसे गति, सुरक्षा और नवाचार के लिए डिज़ाइन किया गया है।"

भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि नया पंबन ब्रिज भारतीय मुख्य भूमि को तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है। यह अत्याधुनिक प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है, जिसे गति, सुरक्षा और नवाचार के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है। इस ब्रिज का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड ने किया है।

ये है नए पंबन रेल पुल की खासियत

रामेश्वरम में बने नए पंबन रेल पुल की खासियत की बात करें तो इसमें 2 लोको और 11 लोडेड वैगन के साथ-साथ लोड डिफ्लेक्शन का प्रावधान है। इस पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बड़े से बड़ा जहाज भी इसके नीचे से आसानी से गुजर सकता है। आसान शब्दों में कहें तो इस पुल के ऊपर से ट्रेन चलेगी, लेकिन जैसे ही कोई जहाज इसके पास आएगा, ये पुल अपने आप ऊपर उठ जाएगा और जहाज इसके नीचे से गुजर जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos