गोंदिया में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 8 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां राज्य परिवहन की बस पलट गई है। हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस पलटी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में तकरीबन 30 लोग घायल भी हुए हैं।

बस जब पलटी, तब वह नागपुर से गोंदिया की ओर जा रही थी। पुलिस ने एएनआई को बताया, 'गोंदिया जिले में राज्य परिवहन की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस भंडारा डिपो से गोंदिया जा रही थी, तभी गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पलट गई। आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए।'

अधिकारी ने आगे बताया कि घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एएनआई ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के हवाले से बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवहन प्रशासन को पीड़ितों को तत्काल 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया है।

सीएमओ ने कहा, 'राज्य परिवहन की शिवशाही बस भीषण दुर्घटना में पलट गई। घटनास्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली गई है। घायलों के तत्काल और उचित उपचार के निर्देश जारी किए गए हैं।' उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

देवेंद्र फडणवीस ने घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गोंदिया जिले के सड़क अर्जुन के पास शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कुछ यात्रियों की मौत हो गई। मैं मृतकों के प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं।'

फडणवीस ने एक्स पर लिखा, 'इस घटना में घायल हुए लोगों को यदि आवश्यक हो तो तुरंत निजी अस्पताल में उपचार दिया जा सकता है। मैंने गोंदिया के कलेक्टर को भी कहा है कि यदि आवश्यक हो तो उन्हें नागपुर ले जाने की व्यवस्था करें। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत प्रयासों का समन्वय कर रहे हैं। मैं ईश्वर से इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' मामले पर फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope