एमपी पुलिस: DGP पिता के रिटायरमेंट पर बेटी देगी सलामी, पिता-पुत्री का ऐतिहासिक पल

MP DGP: ये कहानी है मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना और उनकी आईपीएस बेटी सोनाक्षी सक्सेना की। दोनों ही मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों ही इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इस दौरान उन्हें भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में औपचारिक विदाई दी जानी है। जिसमें सुधीर सक्सेना को उनकी डीसीपी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भी सलामी देंगी। मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब विदाई परेड में उनकी आईपीएस बेटी अपने डीजीपी पिता को सलामी देंगी। आइए जानते हैं दोनों के आईपीएस बनने की कहानी…

सुधीर सक्सेना कब बने आईपीएस

15 नवंबर 1964 को जन्मे सुधीर कुमार सक्सेना मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, आईपीएस बनने से पहले सुधीर सक्सेना इंजीनियरिंग के छात्र थे। उन्होंने पहले बीई किया। इसके बाद उन्होंने एमटेक भी किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा दी और वर्ष 1986 में यूपीएससी परीक्षा पास की। वे वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी बने। 15 दिसंबर 1987 को उनकी नियुक्ति आईपीएस के पद पर हुई।

कहां-कहां रही पोस्टिंग

आईपीएस बनने के बाद सुधीर सक्सेना छिंदवाड़ा, रायगढ़, रतलाम, जबलपुर आदि के पुलिस अधीक्षक रहे। इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग पदों पर काम किया। साल 2012 से 2014 तक वे मध्य प्रदेश सीएम के ओएसडी भी रहे। 2014 से 2016 तक वे इंटेलिजेंस चीफ रहे। बाद में उन्होंने सीआईएसएफ महानिदेशक के पद पर भी काम किया। सक्सेना साल 2022 में मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (एमपी डीजीपी) बने। अब वे 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

सोनाक्षी कैसे बनीं आईपीएस

मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना खुद आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी भी अपने पिता की तरह आईपीएस बनीं। 11 दिसंबर 1992 को जन्मीं सोनाक्षी सक्सेना ने कानून की पढ़ाई की है। वे लॉ में ग्रेजुएट हैं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और साल 2019 में आईपीएस के लिए चुनी गईं। 2020 में उन्हें आईपीएस बनाया गया। 28 दिसंबर 2020 को उनकी आईपीएस के तौर पर नियुक्ति हुई। सोनाक्षी इससे पहले सिटी पुलिस इंदौर में एसीपी के पद पर तैनात थीं। उसके बाद उनका तबादला भोपाल हो गया, जिसके बाद सोनाक्षी भोपाल डीसीपी इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope