बिहार में घना कोहरा, सर्दी से लोग परेशान, दोपहर तक राहत की उम्मीद

पटना/बेगूसराय। मौसम में बदलाव होने से वातावरण में कोहरे का प्रभाव बढ़ने लगा है। खासकर सुबह में घना कोहरा अपना प्रभाव दिखाने लगा है। गुरुवार की सुबह राज्य के अधिकांश भागों में कोहरा देखा गया। आगे भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की उम्मीद की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना कि कोहरे के प्रभाव को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन में सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। रेलवे डिब्बे में भी ठंड से बचाव के समुचित उपाय किए जा रहे हैं।

तापमान में भी गिरावट
तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को अररिया एवं जीरादेई राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, वहां का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं डेहरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। डेहरी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी कुमार गौरव ने बताया कि राज्य के तापमान में अब लगातार गिरावट आने की उम्मीद है। राजधानी के वातावरण में पहली बार इस मौसम में इतना घना कोहरा देखा गया। राजधानी में 100 गज भी देखना रहा मुश्किल : राजधानी में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाने से सौ गज भी देखना मुश्किल हो गया था।

राजधानी के अशोक राजपथ पर तो दानापुर से गांधी मैदान तक तो सौ गज देखना भी मुश्किल हो गया था। कोहरे का प्रभाव गांधी मैदान एवं नेहरूपथ पर भी दिखाई दिया।

सुबह-शाम बढ़ जा रही वातावरण में ठंड
वातावरण में आजकल सुबह-शाम ठंड बढ़ जा रही है। सुबह में ठंड बढ़ने से गुरुवार को लोगों को काफी परेशानी हुई। खासकर बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। सुबह में बच्चे घर से बाहर निकले तो वातावरण में काफी ठंड था। बच्चे ठिठुरते हुए कोहरे के बीच स्कूल गई।

बेगूसराय में कोहरे से बुरा हाल
बेगूसराय में विगत तीन दिन से रात व दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। गुरुवार को तो दिन के साढे ग्यारह बजे तक घना कुहासा छाया रहा। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अंकित किया गया। बुधवार 10 बजे रात के बाद से ही कुहासा का प्रभाव शुरू हो गया था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन रेंगते चल रहे थे।

मौसम के बदलाव के बाद लोगों को गर्म कपड़े पहनने एवं अलाव का सहारा लेते देखा गया। दूसरी तरफ घना कुहासा एवं सड़क यातायात के नियमों का पालन नहीं करने से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है।

किसानों के लिए सुझाव
किसान सलाहकार मौसम के बदलाव को लेकर सुझाव देते हैं कि आलू की रोपाई शीघ्र करें। कुफरी चंद्रमुखी, अशोक, पुखराज, बादशाह, लालिमा, ज्योति, सिंदूरी, आनंद, सदाबहार, राजेंद्र आलू एक, दो एवं तीन यहां की भूमि के लिए उपयुक्त है। बीज दर 25 से 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर जरूर प्रयोग करें। पंक्ति से पंक्ति की दूरी 50 सेमी एवं बीज से बीज की दूरी 15 सेमी जरूर रखें।

मौसम पूर्वानुमान
पूसा के मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिन के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी। देर रात से सुबह तक कुहासा एवं धुंध छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

छपरा में दोपहर 10 बजे तक कोहरा
छपरा में पिछले दो दिनों से लुढ़कते पारे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ रही है। गुरुवार को घना कोहरा से जनजीवन प्रभावित हो गया है। 10:00 बजे तक कोहरा छाया रहा। भगवान भास्कर भी कोहरे से लुक्का छिपी खेल रहे थे। सारण में धीरे-धीरे तापमान गिरने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopDeutschland online casino