भाजपा नेता टंडन का कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर तंज, ईवीएम को नहीं, बल्कि राहुल गांधी को बदलें

शिमला । हिमाचल प्रदेश में भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने संगठन पर्व की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ईवीएम पर सवाल पर पलटवार किया है। भाजपा नेता टंडन ने कटाक्ष किया कि खराबी ईवीएम में नहीं, राहुल गांधी में है। कांग्रेस को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम के कारण नहीं, बल्कि उसके नेतृत्व के खराब प्रबंधन के कारण हुई है। उन्होंने खरगे से कहा कि वह ईवीएम को नहीं, बल्कि राहुल को बदलें। वह उनकी जगह किसी अन्य को लाने पर विचार करें। ईवीएम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एनर्जी, विकास और मेहनत के रूप में परिभाषित करते हुए टंडन ने कहा कि कांग्रेस को आरबीएम यानी राहुल का बेकार मैनेजमेंट हरा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ईवीएम को साइड में रखने की बात कह रहे हैं, जबकि जनता ने कांग्रेस को ही साइड में रख दिया है। झारखंड में वह भाजपा से पीछे है और महाराष्ट्र में बर्बाद हो चुकी है। 

कांग्रेस को न ईवीएम चाहिए, न न्यायपालिका चाहिए
भाजपा नेता टंडन ने तंज कसा कि कांग्रेस को न ईवीएम चाहिए, न न्यायपालिका चाहिए, न चुनाव आयोग चाहिए, न ईडी-सीबीआई चाहिए। कांग्रेस को कुछ नहीं चाहिए, तब कांग्रेस के लिए सर्वोच्च उपयुक्त स्थान मंगल ग्रह है। वहां कुछ नहीं है। वहां जाकर शहजादे को कुर्सी पर बैठाएं। खरगे का बयान याद दिलाया कि एससी, एसटी, ओबीसी और गरीबों के वोट ईवीएम के कारण खराब हो रहे हैं।
टंडन ने खड़गे के बयान पर कटाक्ष कर कहा कि खड़गे ने ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर लाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी चाहे ईवीएम को साइड में रखे या न रखे, लेकिन महाराष्ट्र और देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी हर चुनावी राज्य में हाशिए पर पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में महायुती सरकार ने प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 288 विधानसभा सीटों में से मात्र 16 सीटें जीत सकी है। यह कांग्रेस के जनाधार के पतन को दिखाता है। झारखंड जैसे राज्य में भी कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से काफी पीछे है।

करारी हार ने पार्टी को हताश कर दिया
दरअसल,इस करारी हार ने पार्टी को हताश कर दिया है, इसकारण राहुल गांधी और कांग्रेस एवं विपक्ष के अन्य नेता गुस्से में बेतुके बयान दे रहे हैं। टंडन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हम बैलेट पेपर किसी भी कीमत पर लेकर आएंगे और ईवीएम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के घर रखवा दिया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के घर में ईवीएम पहले से मौजूद है, ई फॉर एनर्जी, वी फॉर विकास और एम फॉर मेहनत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक मशीन की तरह ही काम करते हैं और उनकी अतुलनीय मेहनत के कारण ही भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope