हेमंत सोरेन आज लगे झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज शाम चार बजे हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता का मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा। जबकि हेमंत सोरेन राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वर्ष 2024 विधानसभा चुनाव में NDA को बंपर जीत मिली है। जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और भाकपा-माले को 81 में से 56 सीटों पर जीत मिली। इसमें जेएमएम को 34, कांग्रेस को 16, आरजेडी को 4 और भाकपा-माले को 2 सीटें मिली हैं। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में NDA की यह बड़ी जीत है। जेएमएम का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रांची एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उनके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कई सांसदों और विधायकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने रांची पहुंची। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद नलिन सोरेन, कालीचरण मुंडा, विधायक दीपक बिरुआ, प्रदीप यादव, रबिंद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, कांग्रेस के पूर्व प्रभारी बीके हरिप्रसाद, विधायक इरफान अंसारी, नमल विक्सल कोंगाड़ी, स्टीफन मरांडी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के कई नेता मंच पर पहुंचे। मंच पर जेएमएम विधायक लुईस मरांडी, पूर्व मंत्री हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, आरजेडी प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी समेत अन्य पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestop