जेपी नडडा ने घोषित की पर्यवेक्षकों की टीम, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और बिहार का जिम्मा 

नई दिल्ली । बीजेपी में संगठन चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यों में अध्यक्ष और अन्य पदों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने जिन नेताओं को संगठन चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसमें विनोद तावड़े, राधा मोहन दास, सुनील बंसल, तरुण चुग और अरुण सिंह का नाम प्रमुख हैं। नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। तावड़े दोनों राज्यों में संगठन चुनाव की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसतरह सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का जिम्मा मिला है। तरुण चुग के जिम्मे केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप है। शिवप्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।  अरुण सिंह महाराष्ट्र, गोवा, दमन द्वीप और दादर नागर हवेली के पर्यवेक्षक बनाया गया। राधा मोहन दास को राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

मकर संक्रांति के बाद नया अध्यक्ष मिल सकता 
बीजेपी को मकर संक्रांति के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी हाई लेवल पर इसकी कवायद कर रही है।  नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले पार्टी के भीतर राज्यवार सक्रिय सदस्यता का आकलन हो रहा है। पिछले हफ्ते इस लेकर नई दिल्ली में करीब 6 घंटे की बैठक हुई थी। दरअसल, नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन संगठन चुनाव की वजह से अध्यक्ष पद पर फाइनल फैसला नहीं हो सका है। नया अध्यक्ष कहां से होगा,  इस लेकर भी चर्चाएं तेज है। कहा जा रहा है कि इस बार पार्टी का नया अध्यक्ष दक्षिण भारत से हो सकता है, क्योंकि वर्तमान में अहम पदों में से किसी भी पद पर दक्षिण भारत का नेता नहीं है। वर्तमान में राष्ट्रपति पूर्व भारत से हैं, उपराष्ट्रपति पश्चिम भारत से हैं और प्रधानमंत्री उत्तर भारत से हैं, इसलिए उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष दक्षिण से हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetgrandpashabetggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobetjojobet