जालंधर में सर्दी से लोगों की हालत हुई खराब, घनी धुंध का अलर्ट जारी

जालंधर। सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान बुधवार को 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की तरफ से 30 नवंबर तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों में धुंध पड़ने की संभावनाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगर पूर्वानुमान सहित साबित हुआ तो न्यूनतम तापमान इसी सप्ताह में आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है। क्योंकि इस दौरान हल्की ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।

185 रिकॉर्ड किया गया औसत AQI
दूसरी तरफ एक्यूआई की बात करें एक्यूआई कि तो 20 घंटों में एक बार भी एक्यूआई 100 से नीचे नहीं आया। यानी कि इस दौरान शुद्ध हवा नहीं चली। जिसके चलते ही न्यूनतम एक्यूआई 134 तक रिकॉर्ड किया गया।

जबकि दिनभर एक्यूआई की स्थिति येलो और 261 एक्यूआई के साथ ऑरेंज अलर्ट के क्रम में ही घूमती रही। दिनभर की स्थिति के तहत ही एवरेज एक्यूआई 185 रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञ ने कही ये बात
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में जहां गिरावट आएगी, वहीं एक्यूआई की स्थिति में भी बदलाव देखा जा सकेगा। क्योंकि अब पराली को आग लगाने की घटनाएं तो कम हो गई है, मगर बावजूद इसके एक्यूआई का बढ़ना प्रदूषण की पढ़ने की स्थिति को दर्शाता है।

कई जिलों में गिरा तापमान
नवंबर के आखिरी सप्ताह में आखिर रात में ठंड बढ़ने लग गई है। रात का तापमान गिरकर अब सात डिग्री सेल्सियस तक आ गया हैं। बुधवार को पंजाब के चार जिलों में तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इनमें रोपड़, फाजिल्का, पटियाला व पठानकोट शामिल रहे।

जबकि फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, एसबीएस नगर में तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों में तापमान नौ से दस डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उधर दिन का तापमान भी 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

29 नवंबर तक कई जिलों में घनी धुंध पड़ने की संभावना
दूसरी तरफ मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 29 नवंबर तक पंजाब के कई जिलों में घनी धुंध पड़ने की संभावना हैं। खासकर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोगा, अमृतसर, होशियारपुर व चंडीगढ़ में धुंध का प्रभाव अधिक रहेगा।इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। जिसमें वाहन चालकों को घनी धुंध में सफर करने से बचने की सलाह दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos