कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बढ़ेगा कोहरा 

उत्तर भारत में अब ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली में तापमान गिर रहा है और आने वाले कई दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत यूपी, राजस्थान और पंजाब आदि राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली में स्मॉग और मध्यम श्रेणी का कोहरा हो सकता है। इस वजह से सुबह में ठंड बढ़ सकती है।

आने वाले कई दिनों में देखने को मिलेगा घना कोहरा
इसके बाद शुक्रवार सुबह मध्यम स्तर का या घना कोहरा हो सकता है। इस वजह से मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मध्यम स्तर का कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 200 से 500 मीटर व घना कोहरा होने पर न्यूतम दृश्यता 50 से 200 मीटर रहती है।

राजस्थान में गिरा पारा, अजमेर और बाड़मेर में 3 डिग्री तापमान
राजस्थान में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अजमेर में 3.1 और बाड़मेर में 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2—3 दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहेगा, इसमें विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। राज्य के उत्तरी इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है। राजस्थान में दिसंबर के पहले सप्ताह से मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा।

कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के आसार
वहीं, हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है और कश्मीर में बुधवार को बर्फबारी हुई और गुरुवार को भी बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। उत्तर पश्चिम की तरफ से हवा चलने के कारण बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई थी। लेकिन दिन में आसमान साफ होने व धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस 
वजह से दिन में मौसम में गर्माहट रही।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हल्के कोहरे के कारण सुबह सात बजे सफदरजंग के पास न्यूनतम दृश्यता 900 मीटर रही। बाद में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता बढ़कर 1600 मीटर हो गई। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस था।

तमिलनाडु के पास बन रहा चक्रवात
तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा इलाकों में बुधवार को रुक-रुककर बारिश होती रही और इसने खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि जल्द एक चक्रवात बनेगा जो बाद में कमजोर होकर तमिलनाडु के पुडुचेरी तट पर गहरे दबाव के रूप से 30 नवंबर की सुबह पहुंचेगा। तिरुवरूर, तिरुतुरईपूंदी, मुथुपेट्टई, मैलादुथुरई और वेदाराणयम समेत कई स्थानों पर धान की फसल आंशिक या पूरी तरह से पानी में डूब गई है।

किसानों का अनुमान है कि करीब 2000 एकड़ में खड़ी फसल प्रभावित हुई है। अन्नाद्रमुक के महासचिव एके पलानीस्वामी ने तिरुवरुर जिले में 1,500 एकड़ धान की फसल प्रभावित होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए मांग की कि संबंधित अधिकारी वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करें और उन्होंने द्रमुक सरकार से किसानों को उचित राहत प्रदान करने का आग्रह किया।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर गहरा दबाव 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह नागपट्टिनम से 320 किमी दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 420 किमी दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 500 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में मौजूद है।

तमिलनाडु में मौसम के कारण उड़ान में व्यवधान जारी रहेगा
बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में गहरे दबाव के क्षेत्र के चक्रवात में बदलने और तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना है, इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों को सूचित किया कि चेन्नई, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और सलेम के लिए उड़ान सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetgrandpashabetggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetporno siteleribursa escortjojobetjojobetholiganbet